Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर में बारिश, सड़कें पानी में डूबी: आज 7 जिलों और...

सीकर में बारिश, सड़कें पानी में डूबी: आज 7 जिलों और कल 17 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट, तापमान गिरा – Jaipur News


सीकर में बारिश के बाद सड़ों पर भरा पानी।

राजस्थान में आज भी बारिश का दौर जारी है। सीकर में देर रात 3 बजे से 4 बजे तक कई जगह बरसात हुई। जिले के ग्रामीण इलाकों में 20 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

.

सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं, आज मौसम विभाग ने 7 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

वहीं, 2 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 2-3 जून को राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी। जो 4 जून तक जारी रहेगा।

सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर का

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गंगानगर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.2, बाड़मेर में 41.4, कोटा में 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

वहीं, वनस्थली (टोंक) में 41.2, जोधपुर में 40.4, बारां में 40.9 और फलौदी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शेष राज्य के सभी जिलों में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

सीकर में बारिश के कारण नवलगढ़ रोड पर करीब एक फीट तक पानी भर गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments