Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारसीतामढ़ी में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, 5 गिरफ्तार: पुलिस...

सीतामढ़ी में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, 5 गिरफ्तार: पुलिस ने 24 घंटे कांड का किया खुलासा, आरोपियों ने कबूला जुर्म – Sitamarhi News



सीतामढ़ी पुलिस की स्पेशल टीम(एसआइटी) ने शनिवार को नानपुर थाना क्षेत्र के चटगौड़ा गांव में हुए एक नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के क्रम में 24 घंटे के भीतर इस कांड में संलिप्त पांच य

.

गिरफ्तार युवकों की पहचान चटगौड़ा गांव निवासी देवेंद्र राय के बेटे सत्यम कुमार, संतोषी राय के बेटे रणवीर कुमार, जयनंदन प्रसाद यादव के बेटे हर्षवर्धन कुमार, नागेश्वर राय के बेटे अजीत कुमार एवं रौशन यादव के बेटे रवि कुमार के रुप में की गयी है।

हत्या के बाद पेड़ से लटकाया था शव

एसपी अमित रंजन ने बताया कि पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर आई थी और आम तोड़ने बगीचे में गई थी। जहां पांच युवकों ने पीड़िता को पहले पेड़ से नीचे गिराया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के शरीर को जलती सिगरेट से जलाया।

वहीं आम के डंठल का रस उसकी आंख में डाला, जिससे आंख को नुकसान पहुंचा। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को घसीटकर एक पुराने घर के पास पीपल के पेड़ से लटका दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और शरीर पर हिंसा की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी। जल्द ही चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसपी ने केस को 24 घंटे में सुलझाने वाली एसआईटी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments