सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां सोमवार की शाम एक युवक के द्वारा एक 7 साल के किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक
.
घटना के बाद वह रोते हुए घर पहुँचा और अपनी मां को पूरी बात बताई गई। वहीं उसके कपड़े में खून लगा था। जिसके बाद इलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है।
पीड़ित किशोर ने बताया कि वो घर के पास खेल रहा था, तभी वह उसे बहला-फुसलाकर नहर के किनारे ले गया। जहां जबरन कपड़ा उतारते हुए अप्राकृतिक यौनाचार किया। फिर मैं किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भागा।
रोते हुए पहुंचा घर
किशोर की मां ने बताया कि मैं घर के काम मे व्यस्त थी, तभी वह रोता हुआ आया और जब कारण पूछी तो उसने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गई और पुलिस को सूचना दी।
जल्द गिरफ्तार किया जाएगा दोषी
सीवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी के साथ किशोर को भेजते हुए मेडिकल चेकअप करवाया गया है, शीघ्र हीं दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।