राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहन मंथन के बाद प्रदेश में 45 जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। शनिवार को जारी हुई सूची में जयपुर ग्रामीण वेस्ट विद्याधर चौधरी और ग्रामीण ईस्ट से गोपाल मीना को अध्यक्ष बनाया गया। मीना पूर्व में विधायक रह चुके है
.
वर्तमान में जिला अध्यक्ष हैं। इन्हें दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है। चौधरी फुलेरा से विधायक हैं और बीजेपी के दिवंगत नेता दीगम्बर सिंह के बेटे डॉ. शैलेश सिंह इनके दामाद हैं। इधर, दो ब्राह्मणों की दावेदारी में जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पेच फंस गया। इसके चलते शहर अध्यक्ष के नाम की घोषणा अटक गई। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं की सर्वसम्मति से सुनील शर्मा का नाम लगभग फाइनल हो चुका था, लेकिन अब पुष्पेंद्र भारद्वाज के नाम को लेकर कुछ नेता अड़ गए हैं।
वरिष्ठों के चलते सुनील की दावेदारी मजबूत सुनील शर्मा पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा के भाई हैं। ब्राह्मण समाज के साथ सभी में अच्छी पकड़। सभी नेताओं से मिल-जुलकर चलने वाले व फाइनेंशियल दृष्टि से मजबूत हैं। सांसद का टिकट मिला था, लेकिन लौटा दिया था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित अधिकतर नेताओं ने इनके नाम पर सहमति जताई है। पुष्पेंद्र के नाम पर डोटासरा अड़े हैं, लेकिन कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी विरोध में हैं। इनका आरोप है कि भारद्वाज बीजेपी के नेताओं से मिले हैं। उनके साथ भारद्वाज की बिजनेस पार्टनरशिप बताई है। इस वजह से भारद्वाज कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन से दूर रहते हैं।

