Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडसुपरस्टार पिता ने दी अमिताभ बच्चन को टक्कर, बेटा निकला अभिषेक से...

सुपरस्टार पिता ने दी अमिताभ बच्चन को टक्कर, बेटा निकला अभिषेक से भी बड़ा फ्लॉप हीरो, महज 1 चीज से चल रहा गुजारा


Last Updated:

नई दिल्ली. कई बार इंसान जिंदगी में ऐसा फैसला करता है जो सब कुछ बदल देता है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा. फिल्म इंडस्ट्री में तो यह और भी ज्यादा मायने रखता है, जहां एक सही मौका स्टार बना सकता है, वहीं एक गलत फैसला आपका करियर ठप कर सकता है.सुपरस्टार के इस बेटे के साथ भी ऐसा ही हुआ है.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया को वो फ्लॉप स्टारकिड, जिसके सुपरस्टार पिता ने अपने करियर में विलेन बनकर एंट्री ली और देखते ही देखते वह सुपरस्टार बन गया.लेकिन बेटा इंडस्ट्री का बड़ा फ्लॉप साबित हुआ. नाम सुनकर यकीनन आप हैरान हो जाएंगे.

हम जिस स्टाइलिश और टैलेंटेड एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना है.अपने काम का जुनून होने के बाद भी वह सिनेमा में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उनके एक गलत चुनाव ने उन्हें गुमनामी में ढकेल दिया.

20 जून 1972 को मुंबई में जन्मे राहुल खन्ना बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं. सुपरस्टार के बेटे होने के चलते उन्हें एक्टिंग का माहौल बचपन से ही मिला, लेकिन वह अपने पिता जैसी बड़ी पहचान नहीं बना पाए.जहां विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन को कड़ी टक्कर दी, वहीं बेटे राहुल खन्ना अभिषेक बच्चन से भी बड़े फ्लॉप निकले.

राहुल खन्ना ने अमेरिका में एक्टिंग की पढ़ाई की और वहां अभिनय की बारीकियां सीखी थी. इस दौरान उन्होंने एमटीवी एशिया के साथ वीजे के तौर पर काम शुरू किया और चार साल तक इस फील्ड में रहे. यहां जिंदगी ने एक मोड़ लिया और उनके पास फिल्म ‘अर्थ’ का ऑफर आया, जो दीपा मेहता ने बनाई थी.

फिल्म की कहानी और किरदार राहुल को इतना पसंद आया कि उन्होंने बिना सोचे-समझे हां कह दी. यही उनकी सबसे बड़ी गलती बन गई. फिल्म में आमिर खान की मौजूदगी ने सारी लाइमलाइट खींच ली और राहुल सिर्फ साइड हीरो बनकर रह गए. शुरुआत में ही ऐसी फिल्म चुनना, जो सराही तो जाती है लेकिन कम लोग देखते हैं, उनके करियर के लिए नुकसानदायक साबित हुआ.

राहुल खन्ना का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन जो भी देखता है वो हैरान रह जाता है. इंस्टाग्राम पर अक्सर वो शर्टलेस तस्वीरें शेयर करते हैं. राहुल खन्ना का ये ट्रांसफॉर्मेंशन उनके फैंस को तो लुभाता ही है, लेकिन इसके साथ ही उनके बॉलीवुड दोस्त जैसे करण जौहर, मलाइका अरोड़ा जैसे सितारें उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहते. अभिनेता की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

राहुल खन्ना की साइड हीरो की छवि बन जाने के बाद से उन्हें ज्यादा लीड रोल नहीं मिले. इसी वजह से उनका करियर कभी उड़ान नहीं भर सका. वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वेकअप सिड’, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘लव आज कल’ में साइड रोल में नजर आए थे.

आखिरी बार राहुल साल 2013 में आई ‘फारफ्लाइस’ में नजर आए थे. राहुल खन्ना ने टीवी में भी काम किया है. वह टीवी शो ‘द अमेरिकन्स’ में नजर आए थे. 1999 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले राहुल खन्ना ने सिर्फ 11 फिल्मों में ही काम किया है.

homeentertainment

सुपरस्टार पिता ने दी अमिताभ बच्चन को टक्कर, बेटा निकला अभिषेक से भी बड़ा फ्लॉप



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments