Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यबिहारसुपौल में थोक जनरल स्टोर में शॉर्टसर्किट से लगी आग: 25...

सुपौल में थोक जनरल स्टोर में शॉर्टसर्किट से लगी आग: 25 लाख का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Supaul News




सुपौल के राघोपुर बाजार में शनिवार देर रात भीषण अग्निकांड में एक थोक दुकान गोदाम सहित जलकर राख हो गई। इस हादसे में किराना एवं दैनिक उपयोग के उत्पादों का भारी मात्रा में रखा सामान नष्ट हो गया। स्थानीय लोग और दमकल टीम के द्वारा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार व्यवसायी को 25 से 30 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। लोगों ने फोन पर आग की सूचना दी जानकारी के अनुसार, राधानगर निवासी एवं गितेन्द्र इंटरप्राइजेज के संचालक सुमन कुमार शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग साढ़े 10 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान के शटर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर भीषण आग लगी हुई थी। गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर पानी डाला घटना के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शटर को लोहे की छड़ों की मदद से उठाकर पानी डाला गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शटर अत्यधिक गर्म होने के कारण उसे पूरी तरह नहीं खोला जा सका। ऐसे में कर्मियों ने गोदाम की ओर से दीवार तोड़कर अंदर पानी डाला, जिसके बाद काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। पीड़ित बोला- अग्निकांड में लाखों का नुकसान पीड़ित व्यवसायी सुमन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में पारले, हर्षी, नाइन सैनिटरी पैड एवं डायपर, बिहाना, प्राण बेवरेज, हरपल मसाला, प्रभु दर्शन, हेतल, धनलक्ष्मी सहित 12 से अधिक कंपनियों के उत्पाद रखे हुए थे, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में लगभग 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित व्यवसायी को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments