Sunday, April 12, 2026
Homeदेशसूखे भूसे के साथ पशुओं को खिला दें यह चारा, होगा बंपर...

सूखे भूसे के साथ पशुओं को खिला दें यह चारा, होगा बंपर दूध, जानवर भी रहेगा मजबूत, जानें वैरायटी और खिलाने का तरीका


X

सूखे भूसे के साथ पशुओं को खिला दें यह चारा, होगा बंपर दूध, जानवर भी होगा मजबूत

 

arw img

डेयरी फार्मिंग और सामान्य पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए सर्दी के दिनों में बरसींम चारा किसी वरदान से कम नहीं है. सर्दी के मौसम में उपलब्ध यह हरा चारा दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सीतामढ़ी के पशु पालक रूपेश कुमार के अनुसार बरसींम में प्रोटीन, फास्फोरस और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो पशुओं की ताकत बढ़ाने के साथ दूध की मात्रा और गुणवत्ता में भी सुधार करता है. यही कारण है कि पशुपालक इस मौसम में बरसींम को अपने चारा प्रबंधन में प्राथमिकता दे रहे हैं. बरसींम की मुख्य रूप से तीन उन्नत वैरायटी प्रचलन में हैं. पहली मसकावी बरसींम जो जल्दी बढ़ती है और बार-बार कटाई के लिए उपयुक्त होती है. दूसरी वर्दान वैरायटी. जिसमें हरे चारे की उपज अधिक होती है. वर्दान वैरायटी की बरसीम ठंड को भी अच्छी तरह सहन करती है. तीसरी बीएल-10 या जेएचबी-146 जैसी उन्नत किस्में हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ अधिक प्रोटीन प्रदान करती हैं. रूपेश कुमार बताते हैं कि सही वैरायटी का चयन करने से पशुओं के दुग्ध उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है. वीडियो में उन्होंने बरसींम खिलाने के कुछ जरूरी टिप्स भी बताए हैं, जिन्हें अपनाना जरूरी है. पशु पालक रूपेश कुमार के अनुसार बरसींम को हमेशा थोड़ी मात्रा में सूखे भूसे या पराली के साथ मिलाकर खिलाना चाहिए, ताकि….

Last Updated:देश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

सूखे भूसे के साथ पशुओं को खिला दें यह चारा, होगा बंपर दूध, जानवर भी होगा मजबूत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments