शेखपुरा में अरियरी प्रखंड के चांदी वृंदावन पहाड़ पर लगने वाले वार्षिक सबरी माता मेला को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का 3 दिवसीय धरना सोमवार को समाप्त हुआ। सेवरी धाम संघर्ष समिति के बैनर तले पिंटू चंद्रवंशी के नेतृत्व में शनिवार से चल रहे इस धरने को स्थ
.
समिति ने 5 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सबरी धाम को पर्यटक केंद्र का दर्जा, सबरी धाम से राम-जानकी फोरलेन कॉरिडोर का निर्माण और हजरतपुर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना शामिल है। साथ ही सकरी नदी व नाती जोड़ परियोजना को शुरू करने और मुख्यमंत्री के मोकामा-गया जल परियोजना से इस क्षेत्र तक पानी पहुंचाने की मांग की गई है।
सबरी मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी
धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि सबरी मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है। यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है। समिति ने इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा है। पिंटू कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सेवरी धाम के विकास के लिए आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
धरने में रोहित कुमार, मौजू मांझी, सत्येंद्र महतो, जयराम प्रसाद, चमरू राम, किशोरी दास, रंजित महतो और तनिक पासवान सहित कई लोग शामिल रहे।

