Sunday, April 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजीसैमसंग का फोल्डेबल फोन मिल रहा 56,600 रुपये सस्ता, ऐसी डील को...

सैमसंग का फोल्डेबल फोन मिल रहा 56,600 रुपये सस्ता, ऐसी डील को लेने से चूक ना जाना


Samsung Foldable Phone Sale: अगर फोल्डेबल फोन खरीदने की चाहत रखते हैं तो अब आपकी ये इच्छा बड़ी आसानी से पूरी हो सकती है। फोल्डेबल फोन वो भी सैमसंग जैसे वर्ल्ड क्लास ब्रांड का अगर आपको सस्ते में मिल रहा है तो आप एक बार खरीदारी के लिए अवश्य सोचेंगे। इतना ही नहीं अगर लगभग 1 लाख रुपये की कीमत वाला ये फोन आपको 40,000 रुपये के अंदर मिल जाता है तो सोने पर सुहागा जैसी बात हो जाती है। अब ऐसा ही हो रहा है और Samsung Galaxy Z Flip4 5G आपको केवल 38,399 रुपये में मिल रहा है जो कि इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। 

Samsung Galaxy Z Flip4 5G के इस वेरिएंट पर है छूट

Samsung Galaxy Z Flip4 5G जो कि सैमसंग का बेहद पॉपुलर फोल्डेबल फोन है और इसको फोल्डेबल फोन के इतिहास में बेहद प्रीमियम फोन के तौर पर जाना जाता है। ये फोन इस समय अमेजन पर बेहद सस्ती कीमत में मिल रहा है। उस फोन का टॉप वेरिएंट अमेजन पर बेहद अच्छे डिस्काउंट के साथ अवेलेबल है। लॉन्च के समय Samsung Galaxy Z Flip4 5G के 8जीबी और 256 जीबी के वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये रखी गई थी और इस समय ये फोन अमेजन पर 38,399 रुपये में मिल रहा है, यानी इस फोन पर पूरे 56,600 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन के 8जीबी और 128 जीबी के वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 89,999 रुपये रखी गई थी। 

अमेजन पर 64 फीसदी डिस्काउंट के साथ ऑफर हो रहा है फोन

अमेजन पर फोन को 64 फीसदी डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है और इस प्लेटफॉर्म पर फोन की MRP 1,06,999 रुपये दिखा रहा है, अगर इसके हिसाब से देखा जाए तो फोन पर 68,600 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ये फोन इस समय ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में हैवी डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसके अलावा अमेजन पर ही आपको शानदार एक्सचेंज ऑफर भी इस फोन पर मिल रहा है जिसकी मदद से फोन की कीमत 34,450 रुपये तक कम पर हासिल की जा सकती है। एक्सचेंज की वैल्यू पुराने फोन के ब्रांड, इसके मॉडल और कंडीशन पर भी निर्भर करती है।

Samsung Galaxy Z Flip4 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप4 5G एक कॉम्पैक्ट, क्लैमशेल फोल्डिंग स्मार्टफोन है जिसमें 6.7 इंच का 120Hz AMOLED मेन डिस्प्ले और 1.9 इंच की कवर स्क्रीन है। यह स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 चिप से ऑपरेट होता है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB, 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन में 25W चार्जिंग वाली 3700mAh बैटरी और बेहतर 12MP डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें 

इस सेल में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 सीरीज और आईफोन 15 को सस्ते में खरीदने का मौका





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments