सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव सोमवार को दिल्ली में लॉन्च की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, तो वह भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। इंदिरा गांधी से डर लगता था। कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस शासित राज्यों हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है।
Source link

