Monday, July 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्कूल बसों पैनिक बटन बंद और महिला अटेंडर नदारद: भिंड में...

स्कूल बसों पैनिक बटन बंद और महिला अटेंडर नदारद: भिंड में दुल्हन के साथ जा रहे दूल्हे का भी चालान, मजिस्ट्रेट चेकिंग में 40 वाहनों पर जुर्माना – Bhind News




भिंड शहर में सोमवार सुबह मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आईं। सिटी कोतवाली के सामने इंदिरा गांधी चौराहे पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 10 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच में अधिकांश बसों के पैनिक बटन बंद मिले। कई बसों में स्पीड गवर्नर नहीं था और महिला अटेंडर भी मौजूद नहीं मिली। इसके अलावा फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की भी कमी पाई गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सभी संबंधित बस संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। दो घंटे चला जांच अभियान
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह अभियान सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ और करीब दो घंटे तक चला। पहले चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान रजिस्ट्रेशन, बीमा, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जांचे गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए। इसके बाद दोपहिया वाहनों की जांच हुई। बिना हेलमेट, बिना बीमा और बिना वैध दस्तावेज के वाहन चला रहे लोगों पर भी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 40 से अधिक वाहनों के चालान बनाए गए। इसके बाद जांच अभियान बायपास स्थित देहात थाना क्षेत्र में भी जारी रहा। अफसरों, जनप्रतिनिधियों के भी वाहन रोके गए
जांच के दौरान बिजली कंपनी, राजस्व विभाग, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के वाहन भी रोके गए। कुछ लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कराने की कोशिश की, लेकिन मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं। दस्तावेज अधूरे मिलने पर किसी को भी राहत नहीं दी गई और नियमानुसार चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को भविष्य में सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। जांच के दौरान एक रोचक मामला भी सामने आया। नई नवेली दुल्हन को लेकर कालका देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक दूल्हे की कार भी जांच के लिए रोकी गई। वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर पुलिस ने उसका भी चालान किया। कार्रवाई पूरी होने तक दुल्हन को करीब एक घंटे तक कार में इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments