महुवा पुलिस ने हनीट्रैप के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए हनीट्रैप व ब्लेमेल मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोलामंडल फाईनेंस कर्मचारी को बलात्कर के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर 5 हजार रुपए ऐंठ लिय थे। वह पीड़ित को लगाता
.
आईजी राहुल प्रकाश, एसपी सागर राणा व एएसपी हेमन्त कलाल के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनोहरलाल के सुपरविजन में थाना इंचार्ज राजेन्द्र कुमार की टीम ने गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में 11 सितंबर को अमित कुमार निवासी अरोदा पुलिस थाना लखनपुर जिला भरतपुर ने एफआइआर दर्ज कराई थी।
जिसमें बताया था कि 8 अगस्त को आरोपियो ने बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसाने के नाम पर डरा धमका कर 5 हजार रुपये ऐंठ लिए व लगातार फोन करके डरा धमका कर 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
पुलिस टीम ने आरोपी नरेन्द्र सिंह निवासी बोण पुलिस थाना टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को जप्त किया गया है। साथ ही थाना क्षेत्र में संचालित चोला मंडल फाईनेंस के कर्मचारियो की घटना में संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है।

