Last Updated:
शेफाली शाह ने दिल्ली क्राइम 3 से वापसी की. इस लोकप्रिय वेब सीरिज में वो वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में फिर छाईं. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में सेट पर होने वाले भेदभाव के बारे में खुलकर बात की.वो कहती हैं कि कई बार मेकर्स चाहते हुए भी चीजें मुहैया नहीं कराते हैं, लेकिन अब इतने सालों के अनुभव के बाद अब वो अपनी मांग खुलकर रख सकती हैं.
नई दिल्ली. शेफाली शाह ने अपनी पॉपुलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम 3 से पर्दे पर वापसी की है. वो वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में एक बार फिर पर्दे पर कहर ढा रही है. डीसीपी के रोल में शेफाली शाह ने दमदार परफॉर्मेंस देकर एमी अवॉर्ड भी जीता था. एक बार फिर दिल्ली क्राइम 3 से सुर्खियों में आईं शेफाली शाह ने बॉलीवुड में सेट पर एक्ट्रेसेस के साथ भेदभाव और बर्ताव के बारे में खुलकर बात की. वो कहती हैं कि उन्हें अपना हक और बेसिक जरूरतें मांगने में 50 साल लग गए. अब 52 की उम्र में जाकर उनमें इतना साहस और आत्मविश्वास आया है कि वो बिना झिझक मेकर्स के सामने अपनी मांग रख सकती हैं.
एनडीटीवी के साथ बातचीत में वो कहती हैं कि अब जाकर वो बुनियादी चीजों की मांग करने की शक्ति को अपना रही हैं – जैसे एक वैनिटी वैन जिसमें टॉयलेट हो या फिर उचित वर्क आवर्स. वो कहती हैं कि लेकिन ये आत्मविश्वास भी अपराधबोध के साथ आता है. शेफाली बताती हैं, ‘सौभाग्य से, मैंने उन लोगों के साथ काम किया है जो सम्मानजनक और संवेदनशील हैं’.
शेफाली शाह ने सेट पर होने वाले भेदभाव पर तोड़ी चुप्पी
फिल्म इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि सौभाग्य से उन्होंने अच्छे लोगों के साथ काम किया लेकिन इस इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग भी रहे हैं जो एक्टर्स की मांग को सुनकर भी अनसुना कर देते हैं. वो लोग मांग सुन तो लेते हैं लेकिन कहते हैं कि बाद में देखेंगे औऱ ऐसा बोलकर टाल देते हैं और फिर कभी नहीं सुनते. वो आगे कहती हैं कि वो चांद और तारे नहीं मांग रही हैं बल्कि सिर्फ बेसिक चीजों की मांग कर रही हैं.
वो कहती हैं कि इतने साल के एक्सपीरियंस के बाद अब वो लोगों से कह सकती हैं कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वो साथ में काम नहीं कर सकती हैं.अब वो वैसे दौर में नहीं हैं जहां उन्हें टॉयलेट भी न मिले,लेकिन उन्हें काम करना पड़ रहा है.

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें

