Last Updated:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर और सचिवालय में फिदायीन हमले की धमकी मेल से आई थी. सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला. दिल्ली में उद्योग भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के घर और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई गई.(Image:PTI)
हाइलाइट्स
- हरियाणा सीएम के घर फिदायीन हमले की धमकी मिली.
- सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला.
- दिल्ली उद्योग भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली.
नई दिल्ली. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर और सचिवालय में फिदायीन हमले की धमकी मेल से आई थी. दोनों जगहों तुरंत खाली कराके सीआईएसएफ और पुलिस ने बम स्क्वॉड बुलाया. सूत्रों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला. इस धमकी को मिलने के साथ ही चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस ने पहले अनाउंसमेंट कराकर सचिवालय खाली करा लिया था. अब बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं दिल्ली में उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. मगर सूत्रों ने बताया कि फिलहाल ये फर्जी कॉल लग रही है बम जैसा कुछ नहीं मिला है. उद्योग भवन में भी ईमेल के जरिये धमकी मिली थी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में बम होने की धमकी भरा मेल आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है.
दोपहर करीब 3.15 बजे सूचना मिली कि सीएम के ऑफिस भवन में बम हो सकता है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और अपराध जांच विभाग हरियाणा सचिवालय में मौजूद हैं और हाई अलर्ट पर हैं. बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी सचिवालय और मुख्यमंत्री के घर पर पहुंच गए हैं और इलाके का निरीक्षण कर रहे हैं. उनके ऑफिस में एक दमकल दल और एक एम्बुलेंस भी मौजूद है.
वहीं दिल्ली में उद्योग भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ई-मेल भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव को भेजा गया. इस ई-मेल में दावा किया गया था कि उद्योग भवन परिसर के अंदर आत्मघाती आईईडी का इस्तेमाल किया जाएगा. धमकी के बाद, इमारत को खाली करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए अलर्ट जारी किया गया. बम की धमकी मॉक ड्रिल से एक दिन पहले आई है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां 31 मई की शाम को पाकिस्तान की सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा अभ्यास करने वाली हैं. यह अभ्यास, जिसे पहले स्थगित कर दिया गया था, गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में होगा, जिसका उद्देश्य सीमा पार खतरों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में तैयारियों को बढ़ाना और जागरूकता सुनिश्चित करना है.
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

