Monday, May 25, 2026
Homeविदेशहाईवे पर दौड़ती कार के ऊपर प्लेन की लैंडिंग VIDEO: 27...

हाईवे पर दौड़ती कार के ऊपर प्लेन की लैंडिंग VIDEO: 27 साल के पायलट ने इमरजेंसी में सड़क पर उतारा, बाल-बाल बची ड्राइवर


फ्लोरिडा, अमेरिका7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाईवे पर दौड़ रही कार से जाकर टकरा गया।

अमेरिका के फ्लोरिडा में सोमवार को क्रैश लैंडिंग के दौरान एक प्लेन कार से टकरा गया। यह हादसा मेरिट आइलैंड के पास हुआ, जहां हाईवे पर एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए सीधा एक कार से टकरा गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का यह छोटा प्लेन उड़ान के दौरान अचानक खराब हो गया था। दोनों इंजनों में पावर खत्म होने लगी, तो 27 साल के पायलट ने प्लेन को मजबूरन हाईवे पर ही उतारने का फैसला किया। हाईवे पर ट्रैफिक था, इसलिए उतरते समय प्लेन एक 2023 मॉडल की टोयोटा कैमरी कार से टकरा गया।

कार को एक बुजुर्ग महिला चला रही थीं, जोकि इस घटना में घायल हो गई हैं। कार चला रही महिला को हादसे के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

हादसे से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

नेशनल हाईवे पर लैंडिंग के वक्त प्लेन, कार से टकराया।

नेशनल हाईवे पर लैंडिंग के वक्त प्लेन, कार से टकराया।

कार से टकराने के बाद प्लेन सड़क पर घिसटता नजर आया।

कार से टकराने के बाद प्लेन सड़क पर घिसटता नजर आया।

हादसे के बाद विमान सड़क के किनारे गिर गया।

हादसे के बाद विमान सड़क के किनारे गिर गया।

हादसे के बाद I-95 के दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास पूरी तरह बंद करना पड़ा।

हादसे के बाद I-95 के दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास पूरी तरह बंद करना पड़ा।

टक्कर के बाद विमान हाईवे पर ही रुक गया और गाड़ी भी वही खड़ी रह गई।

टक्कर के बाद विमान हाईवे पर ही रुक गया और गाड़ी भी वही खड़ी रह गई।

कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक दूसरी कार के डैशकैम में कैद हो गया। इसमें दिखता है कि सड़क पर गोता लगाते हुए प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास में सीधे कार से टकरा जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में 2 लोग सवार थे। इनमें एक पायलट और एक यात्री शामिल है। फ्लोरिडा पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि प्लेन उड़ा रहे पायलट और उसमें बैठे यात्री दोनों को कोई चोट नहीं आई है।

ब्रेवार्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के मुताबिक, विमान कथित तौर पर 201 मील मार्कर के पास i-95 हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संतुलन खोने के चलते वह कार से टकरा कर क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments