Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारहाथ-पैर बांध कर पति को पीटा, VIDEO: दरभंगा में पत्नी ने...

हाथ-पैर बांध कर पति को पीटा, VIDEO: दरभंगा में पत्नी ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- झूठा आरोप लगा कर पीटा – Darbhanga News


दरभंगा की एक युवक के साथ मारपीट हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। 4 दिन के बाद पीड़ित की पत्नी ने थाने में आवेदन दिया। इसके बाद आज एफआईआर हुई और पुलिस ने 2 आरोपी को पकड़ लिया है।

.

पत्नी गुलेशा खातून नेअपने पति मोहम्मद अकिल नदाफ के साथ बेरहमी से पीटने का 4 लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 9 जून की रात करीब 9 बजे गांव के ही ताहिर के बेटे मोहम्मद सद्दाम ने पति पर झूठा आरोप लगाया। दोस्तों के साथ मिलकर मानसिक रूप से बीमार पति की घर से ले जाकर मारपीट की।

पति को गांव के ही मुर्गी फॉर्म पर ले जाकर न सिर्फ हाथ-पैर बांध दिए गए। बल्कि लाठी-डंडा और अन्य वस्तुओं से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं,उनके शरीर पर लाल चिटियों का छत्ता छोड़ दिया गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।

गिरफ्तार आरोपी की फोटो।

डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा इलाज

हमले में उनके पति की बायीं पसली की हड्डी टूट गई है और अन्य गंभीर चोटों के कारण पेशाब रुक-रुक कर आ रहा है। वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें साफ दिख रहा है कि फॉर्म में काम करने वाले हनीफ नदाफ का बेटा,गांव के मो ताहिर के बेटे मो सद्दाम, मो मोहसिन का बेटा मो अकिल, मो चुरकुन और अन्य लोग पीड़ित को लात-घूंसे, लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि घटना की रिकॉर्डिंग फॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी मौजूद है।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। अगर पुलिस में शिकायत की तो और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

गुलेशा खातून ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीण एसपी आलोक ने इस संदर्भ में पूछे जाने पर बताया कि कल यह मामला वीडियो के माध्यम से हम लोगों के संज्ञान में आया था। SHO से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि FIR दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर काफी गंदे तरीके से उसके साथ व्यवहार किया गया। उसको बांधकर मारपीट की गई।

गिरफ्तार आरोपी की फोटो।

गिरफ्तार आरोपी की फोटो।

मारपीट में कुछ सीरियस इंज्युरी आई हैं। युवक का इलाज मधुबनी के झंझारपुर में चल रहा था। डॉक्टर से मेरी भी बात हुई है। डॉक्टर ने स्थिति स्टेबल बताया है। वीडियो के आधार पर मारने वाले मो सद्दाम,मो अकील दो लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार भी किया गया है।

उन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य लोगों को भी वीडियो के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। उन लोगों पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments