दानिश,हापुड़4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपला के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुराने हाइवे पर कुचेसर चौपला के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई।
सूचना मिलने पर कुचेसर चौपला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक युवक की पहचान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नली हुसैनपुर गांव निवासी पुनीत कुमार पुत्र महेश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

