Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीहिमाचल के किन्नौर में बादल फटा, शिमला में लैंडस्लाइड: उत्तराखंड के...

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा, शिमला में लैंडस्लाइड: उत्तराखंड के चमोली में 14 लापता; मध्य प्रदेश में सामान्य से 187.96mm ज्यादा बारिश


  • Hindi News
  • National
  • 8 Year Old Child Drowns In Indore Drain; Buses Trapped In Himachal Debris Due To Heavy Rainfall

नई दिल्ली/देहरादून/शिमला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटा। बाढ़ में दो गाड़ियां बह गईं। लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। वहीं, शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में लैंडस्लाइड हुई।

शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड बंद है। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। कुमारसैन की करेवथी में भी तीन मंजिला मकान धंसा गया। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में बादल फटने की घटना के बाद करीब 35 मकान क्षतिग्रस्त हुए। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां 14 लोग लापता हैं। 200 लोग प्रभावित हुए हैं। 10 लोगों मलबे में दबे होने की आशंका हैं।

देहरादून-मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। मसूरी में मौजूद 2 हजार के करीब टूरिस्ट्स सेफ हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हुआ। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हुई।

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन औसत 1097.28mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 187.96mm ज्यादा है। गुना में सबसे ज्यादा 1651mm बारिश हुई। जबकि खरगोन में सबसे कम 665.48mm बारिश हुई।

राज्यों से मौसम की 5 तस्वीरें…

उत्तराखंड: चमोली के नंदानगर में बादल फटने के बाद मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया गया।

उत्तराखंड: चमोली के नंदानगर में बादल फटने के बाद मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया गया।

मणिपुर: इम्फाल के बाढ़ ग्रसित इलाके में बांस से बना ब्रिज टूट गया।

मणिपुर: इम्फाल के बाढ़ ग्रसित इलाके में बांस से बना ब्रिज टूट गया।

जम्मू-कश्मीर: 22 दिन बंद रहने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू हो गई है।

जम्मू-कश्मीर: 22 दिन बंद रहने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू हो गई है।

उत्तराखंड: देहरादून के मालदेवता में बादल फटने के बाद नदी-नाले उफान पर हैं।

उत्तराखंड: देहरादून के मालदेवता में बादल फटने के बाद नदी-नाले उफान पर हैं।

हैदराबाद में गुरुवार को जमकर बारिश हुई, इसके कारण सड़कों पर पानी भर गया।

हैदराबाद में गुरुवार को जमकर बारिश हुई, इसके कारण सड़कों पर पानी भर गया।

मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: राजस्थान-गुजरात से लौटने लगा मानसून

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी होने लगी है।वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। गुरुवार को भी कई जिलों से मानसून लौट गया। यदि वापसी ही यही रफ्तार रही तो एमपी के भी कई जिलों में ऐसी स्थिति बन सकती है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 43.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 35.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड से भवन को खतरा

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: दक्षिणी-उत्तरी हिस्से के 13 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में अब तक 1059.6mm बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 491.6mm पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1464.6mm पानी गिरा है, जो सामान्य से 56% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सितंबर में भी हिमालय पर नमी वाले बादल, इसलिए आपदाएं

अमूमन सितंबर में पहाड़ों से दक्षिण-पश्चिम मानसून या तो लौट जाता है या फिर पूरी तरह कमजोर पड़ जाता है, लेकिन इस बार इसका ठीक उल्टा हो रहा है।

मानसून कमजोर पड़ने की जगह मजबूत है। इससे सितंबर में भी उत्तराखंड में 26 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हो रही है। पहाड़ भीतर तक गीले हो चुके हैं। इससे मिट्‌टी खिसक रही है। इसलिए बार-बार आपदाएं आ रही हैं।

2013 की केदारनाथ त्रासदी को छोड़ दें तो पहली बार किसी एक मानसून सीजन में उत्तराखंड में बारिश के कारण इतनी आपदाएं आई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दिनों हिमालय पर नमी वाले बादलों का डेरा है और पहाड़ के लिए इस महीने में यह स्थिति चौंकाने वाली हैं। लगातार आपदाओं में 5 हजार से ज्यादा घर, दुकानें तबाह हो चुके। कई गांव मलबे में दफन हैं। 108 मौतें हो चुकी हैं।

हिमाचल भी बेहाल, अब तक 5 हजार करोड़ का नुकसान उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश भी बारिश से बेहाल हो चुका है। इस साल राज्य में बहुत ज्यादा विनाश हुआ है। अब तक 5 हजार करोड़ रु. का नुकसान हो चुका है। राज्य को तीन महीने तक लगातार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन का सामना करना पड़ा, जिसमें 419 लोगों की मौत हो गई।आज से विदा हो सकता है मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संजीव शर्मा के अनुसार मध्यम बारिश के साथ ही हिमाचल से मानसून 19 सितंबर से विदा होना शुरू हो सकता है।

02:41 AM19 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: आज 32 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

बिहार के 32 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-चार दिनों तक प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

02:37 AM19 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: किन्नौर के थाच गांव में बादल फटने की 3 Video

01:39 AM19 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में बादल फटा, दो कार बहीं

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। दो गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं। शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में भारी लैंडस्लाइड हुआ। इससे शिमला की लाइफ लाइन कहे जाना वाला सर्कुलर रोड़ पर ट्रैफिक बंद हैं। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:36 AM19 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में वाटर लेवल बढ़ा

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का अनुमान है। हालांकि, तेज बारिश की संभावना कम हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रह सकता है। राज्य में शनिवार से मानसून की वापसी भी हो जाएगी। इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39% ज्यादा बरसात हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

01:23 AM19 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आज कैसा रहेगा मौसम…

01:23 AM19 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का हाल…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments