Monday, April 13, 2026
Homeदेशहिमाचल घूमने आ रहे दिल्ल-पंजाब-हरियाणा के सैलानी हो जाएं खबरदार, भूलकर भी...

हिमाचल घूमने आ रहे दिल्ल-पंजाब-हरियाणा के सैलानी हो जाएं खबरदार, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, सारा मजा हो जाएगा किरकिरा!


Last Updated:

कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ नियमों की अवहेलना बढ़ रही है. मंडी सदर थाना पुलिस ने सख्त हिदायतें जारी की हैं. ट्रैफिक 240% बढ़ा है, पुलिस ने 15-20 जवान तैनात किए हैं.

R_HP_PANNC0335_MANDI_42_17JUNE_903_POLICE_ACTION_ON_VIOLATORS_AVB_VIRENDER_SCRIPT

हाइलाइट्स

  • कुल्लू-मनाली में ट्रैफिक 240% बढ़ा.
  • नियमों की अवहेलना पर पुलिस सख्त.
  • नदी किनारे जाने से बचें, हादसे का खतरा.

चंडीगढ. हिमाचल प्रदेस में कुल्लू-मनाली की तरफ बढ़ रही पर्यटकों की संख्या के साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. कहीं लोग जाम की स्थिति में ओवरटेक करके ज्यादा जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं तो कोई उफनती नदी किनारे जाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं. ऐसे पर्यटकों के लिए मंडी सदर थाना पुलिस ने सख्त हिदायत जारी की है.

मंडी सदर थाना प्रभारी देश राज ने बताया कि मंडी सदर थाना पुलिस और पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है. जाम की स्थिति में जो लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे और ओवरटेक करके ज्यादा जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं उनके चालन काटे जा रहे हैं. उन्होंने ऐसी स्थिति में संयम बरतते हुए एक लाइन में चलने की अपील की है.

देश राज ने बताया कि बीते दिनों कुछ पर्यटक नदी किनारे जा पहुंचे और चेतावनी भरे बोर्डों की अवहेलना की. ऐसे लोगों के चालान काटे गए हैं. ऐसे स्थानों पर पुलिस भी तैनात की गई है ताकि पर्यटकों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके. देश राज ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं ताकि हादसे से बचा जा सके. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें ऐसे लोग नदी किनारे जाते हुए दिखाई देते हैं तो उन्हें रोकने का प्रयास करें.

देश राज ने बताया कि ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नेशनल हाइवे पर मंडी से जोगणी माता मंदिर तक रोजाना 15 से 20 जवानों की तैनाती रहती है. उन्होंने पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानियां बरतने की अपील भी की है. उन्होंने बताया कि कई बार चालकों की लापरवाही से गाड़ी में खराबी आ जाती है जिस कारण गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी हो जाती है और इस कारण भी जाम लग जाता है.

282 फीसदी बढ़ गया ट्रैफिक

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर बीते 15 दिनों में वाहनों की आवाजाही में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. औसतन हर दिन 52,334 वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जो कि 31 मार्च 2025 को दर्ज यातायात के मुकाबले 240% की बढ़ोतरी दर्शाता है. 15 जून को पुलिस की तरफ से आंकड़ें जारी किए गए हैं.

सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान यह आंकड़ा और भी बढ़ जाता है. शनिवार-रविवार को यहां से लगभग 62,000 वाहन गुजरते हैं, जो मार्च के अंतिम दिन के आंकड़े से 281% अधिक है. यह ट्रैफिक विशेष रूप से पर्यटकों की बढ़ती संख्या और गर्मियों की छुट्टियों की वजह से देखा जा रहा है.ऐसे में इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए मंडी पुलिस ने कई अहम कदम उठाए हैं

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

homehimachal-pradesh

हिमाचल घूमने आ रहे दिल्ल-पंजाब-हरियाणा के सैलानी हो जाएं खबरदार, भूलकर भी ना..



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments