Monday, May 25, 2026
Homeबिज़नेस₹2,550 प्रोसेसिंग फीस मांगकर थमाए जा रहे लोन अप्रूवल लेटर, PIB ने...

₹2,550 प्रोसेसिंग फीस मांगकर थमाए जा रहे लोन अप्रूवल लेटर, PIB ने खोली फर्जी स्कीम की पोल


Last Updated:

PIB Fact Check: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि 5 लाख रुपये के मुद्रा लोन अप्रूवल का जो पत्र वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है. इस पत्र में लोगों को 2,550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

PIB ने वायरल दावे को गलत बताया (फोटो- एआई)

PIB Fact Check: देश में केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम पर आम नागरिकों को ठगने वाले साइबर अपराधियों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ (PMMY) से जुड़ा है. सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर आजकल एक कथित लोन अप्रूवल लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि संबंधित शख्स को मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपये का लोन अप्रूव किया गया है. हालांकि, इस लोन को हासिल करने के लिए आवेदक से 2,550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करने को कहा जा रहा है. सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक यूनिट ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ (PIB Fact Check) ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऐसा कोई भी लोन अप्रूवल लेटर जारी नहीं किया गया है. ठगों की ओर तैयार किया गया यह पत्र पूरी तरह से जाली है. पीआईबी ने साफ किया कि माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) सीधे किसी आदमी या कारोबारी को लोन नहीं देती है.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments