Last Updated:
गुरुग्राम की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उसने रोजमर्रा की सब्जियों और फलों के दाम की तुलना की. उसने ठेले पर सब्जी बेचने वाले, Blinkit और Instamart से एक जैसी चीजें खरीदकर देखा कि सबसे सस्ता ऑप्शन कौन है?
गुरुग्राम की महिला ने बताया सब्जी खरीदने का सबसे सस्ता तरीका (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर मोबाइल उठाकर ब्लिंकिट (Blinkit) या इंस्टामार्ट (Instamart) जैसे 10-15 मिनट में डिलीवरी करने वाले ऐप्स से सब्जियां ऑर्डर कर देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके लिए आप कितनी ज्यादा कीमत चुका रहे हैं? इसी को लेकर गुरुग्राम की एक महिला का छोटा सा एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ब्लिंकिट या इंस्टामार्ट की तुलना में सड़क किनारे सब्जी वाले ने सबको चौंका दिया. एक ही सब्जी और फलों का सामान लेकिन कीमत में 85 रुपये तक का फर्क दिखा. सवाल अब यही है कि आप सुविधा चुनेंगे या सस्ती खरीदारी? वीडियो देखने के बाद शायद आपका फैसला बदल जाए.
गुरुग्राम की रहने वाली महक अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उसने सड़क किनारे ठेले पर सब्जी बेचने वाले, Blinkit और Instamart से एक जैसी चीजें खरीदकर देखा कि सबसे सस्ता ऑप्शन कौन है?
View this post on Instagram

