Sunday, April 12, 2026
Homeबिज़नेस₹50 से शुरू किया बिजनेस, आज महीने की है 60000 कमाई! जानें...

₹50 से शुरू किया बिजनेस, आज महीने की है 60000 कमाई! जानें स्मृति की सफल कहानी


Last Updated:

Muzaffarpur Success Story: मुजफ्फरपुर की 28 वर्षीय स्मृति सिंह ने लॉकडाउन में 50 रुपये से रेशम ज्वेलरी और लिपन आर्ट शुरू की. आज उनका यह व्यापार लाखों रुपये का हो गया है. उन्होंने बताया कि अब वह महीने में करीब 60 हजार रुपये आसानी से कमा लेते हैं.

ख़बरें फटाफट

मुजफ्फरपुर: कहते हैं कि शौक अगर जुनून बन जाए तो वही सफलता की राह खोल देता है. कुछ ऐसी ही कहानी मुजफ्फरपुर की रहने वाली 28 वर्षीय स्मृति सिंह की है, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने हुनर को पहचानकर उसे रोजगार में बदल दिया. शहर के भगवानपुर स्थित यादव नगर की रहने वाली स्मृति आज रेशम के धागों से बने आकर्षक ज्वेलरी और पारंपरिक लिपन आर्ट के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं. उन्होंने महज 50 रुपये से अपने काम की शुरुआत की थी और आज यह छोटा सा प्रयास लाखों रुपये के कारोबार में बदल चुका है.

स्मृति रेशम के धागों से हार, लॉकेट, चूड़ी, कंगन और इयररिंग्स जैसे फैंसी आभूषण तैयार करती हैं. जहां बाजार में मिलने वाले साधारण प्लास्टिक आर्नामेंट को खरीदकर वह उस पर रंग-बिरंगे धागों से डिजाइन तैयार करती हैं, जिससे उनकी ज्वेलरी बेहद खास और आकर्षक बन जाती है. उनके बनाए उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया व जर्मनी जैसे देशों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं.

जानें प्रोडक्ट की मार्केट में कीमत

इसके साथ ही स्मृति लिपन आर्ट के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं. यह कला गुजरात के कच्छ क्षेत्र की पारंपरिक कला है, जिसमें मिट्टी और छोटे-छोटे शीशों से खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जाते हैं. स्मृति ने यह कला यूट्यूब के जरिए सीखी और इसे आधुनिक रूप देकर पेंटिंग और सजावटी सामग्री तैयार कर रही हैं. स्मृति बताती हैं कि वह पिछले 10 सालों से पेंटिंग और आर्ट से जुड़ी हुई हैं, लेकिन हाल के वर्षों में लिपन आर्ट को लोगों ने ज्यादा पसंद किया है. जहां एक आर्टवर्क तैयार करने में उन्हें करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है. उनके प्रोडक्ट्स की कीमत 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक होती है, जबकि बाहर भेजे जाने वाले ऑर्डर पर कूरियर चार्ज अलग से लिया जाता है.

60 हजार रुपये है मासिक आया

उनकी मासिक आय लगभग 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है. इसकी सबसे खास बात यह है कि स्मृति बच्चों को मुफ्त में आर्ट सिखाकर समाज में भी योगदान दे रही हैं. वहीं, शैक्षणिक रूप से भी स्मृति मजबूत हैं. उन्होंने शहर के निजी स्कूल से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद लंगट सिंह कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और वर्तमान में आरबीबीएम कॉलेज से बीएससी क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments