Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड1 दिन में जब 100 सिगरेट पी जाते थे शम्मी कपूर, शराब...

1 दिन में जब 100 सिगरेट पी जाते थे शम्मी कपूर, शराब के भी शौकीन, दूसरी पत्नी ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे


Last Updated:

शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शम्मी पर्सनल लाइफ में बहुत गुस्सैल थे. वह खूब शराब पीते थे. एक दिन में 100 सिगरेट तक पी जाते थे. इसकी वजह से उनके फेफड़ों पर गंभीर…और पढ़ें

शम्मी कपूर और नीला देवी. फाइल फोटो

हाइलाइट्स

  • शम्मी कपूर दिन में 100 सिगरेट पीते थे.
  • शराब और सिगरेट की लत से शम्मी के फेफड़ों पर असर पड़ा.
  • शम्मी कपूर की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.

मुंबई. दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर ने अपनी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को अट्रैक्ट किया. उनका चार्म आज भी लोगों के दिल और दिमाग पर छाया रहता है. उस दौर में भी उनकी अच्छी खासी फॉलोविंग थी. लड़कियां उनकी एक झलक के लिए तरसती थीं. शम्मी का नाम वैसे तो कई एक्ट्रेस संग जुड़ा, लेकिन उन्हें गीता बाली से प्यार हुआ. उन्होंने गीता से शादी भी की. लेकिन शादी के कुछ साल में ही गीता बाली का निधन 1965 में हो गया. इसके 4 साल बाद 27 जून 1969 को, शम्मी ने नीला देवी से चुपचाप शादी कर ली.

शम्मी स्क्रीन पर स्मार्ट और खुशमिज़ाज लगते थे, पर्सनल लाइफ में उतने ही गुस्सैल थे. स्मोकिंग करते थे. शराब पीते थे. नीला देवी एक बार ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि शम्मी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा होते थे. अग्रेसिव होते थे.

48 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की फिल्म, ‘बाहुबली 2’ से भी ज्यादा की थी कमाई, अखबार से मिला था डायरेक्टर को आइडिया

नीला देवी ने बताया कि शम्मी कपूर को शराब और सिगरेट पीने पर कंट्रोल नहीं था. वह बीमार भी रहते थे, तो भी कम नहीं पीते थे. हालांकि, उन्होंने हर साल एक नियम का पालन किया कि 1 जनवरी से 21 जनवरी के बीच शराब नहीं पीते थे. यह वह समय था जब गीता बाली बीमार पड़ी थीं और उनका निधन हो गया था. शम्मी ने अपनी पूरी लाइप इस टाइम पीरियड को उनकी याद में बिताया.

शम्मी कपूर एक दिन में पीते थे 100 सिगरेट

नीला ने यह भी बताया कि उनकी भयानक स्मोकिंग की आदत थी. वह कथित तौर पर दिन में 100 सिगरेट तक पी जाते थे. इसने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला और उनके फेफड़ों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया. 2003 में शम्मी हालत बिगड़ने लगी थी. जिसकी वजह से उन्हें ब्रेच कैंडी अस्पताल में एक महीने तक भर्ती रहना पड़ा, जहां उन्हें गंभीर फेफड़ों की बीमारी के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया.

शम्मी कपूर के फेफड़ों के साथ गुर्दे भी हुए थे खराब

नीला देवी ने बताया कि समय के साथ शम्मी कपूर की स्थिति और बिगड़ गई, जिससे उनके गुर्दे प्रभावित हुए और उनका डायलिसिस होने लगा. हफ्ते में एक बार से बढ़कर तीन बार डायलिसिस होने लगा.अपनी खुद की पीड़ा के बावजूद, शम्मी भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहे और नीला को चिंता छोड़कर पूरी तरह से जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह शम्मी पर इतनी निर्भर थीं कि उन्हें चेक लिखना भी नहीं आता था, जिससे यह पता चलता है कि शम्मी ने उनके जीवन के हर पहलू को कितनी गहराई से संभाला था.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

1 दिन में जब 100 सिगरेट पी जाते थे शम्मी कपूर, दूसरी पत्नी ने किए थे खुलासे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments