Sunday, April 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजी13499 रुपये में घर लाएं LED Smart TV, Amazon Sale ने करा...

13499 रुपये में घर लाएं LED Smart TV, Amazon Sale ने करा दी मौज


Image Source : UNSPLASH
स्मार्ट टीवी पर ऑफर

Amazon Prime मेंबर्स के लिए आधी रात यानी 22 सितबर रात के 12 बजे से ही Great Indian Festival Sale की शुरुआत हो रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम आदि की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आम यूजर्स के लिए यह सेल 23 सितंबर रात 12 बजे से लाइव होगी। इस सेल में Samsung, TCL, Acer, Hisense जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी काफी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। अमेजन सेल में LED Smart TV को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकेगा।

Hisense E7Q Pro Series

अमेजन पर आयोजित इस सेल में 55 इंच के स्मार्ट टीवी की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। 69,999 रुपये की कीमत वाला LED Smart TV महज 38,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी में Android TV OS मिलता है। इसके साथ कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स मिलेंगे।

Foxsky Frameless series QLED TV

50 इंच के QLED स्मार्ट टीवी की खरीद पर 60,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिलेगा। 85,990 रुपये की कीमत वाला यह टीवी 22,749 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी भी गूगल के Android TV OS पर काम करता है।

Acer G Series

Acer के 55 इंच वाले LED Smart TV को 28,866 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इस टीवी की कीमत 62,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 35,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Samsung D Series

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह स्मार्ट टीवी 29,490 रुपये में मिलेगा। 43 इंच वाले इस टीवी की कीमत 49,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 20,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिलेगा।

TCL QLED TV

TCL के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 36,490 रुपये में खरीद सकेंगे। 55 इंच की स्क्रीन साइज वाले इस स्मार्ट टीवी की कीमत 1,20,990 रुपये है।

VW OptimaX QLED TV

यह स्मार्ट टीवी महज 13,499 रुपये में मिलेगा। 43 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह टीवी 24,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें –

Nothing Phone 3a Pro में हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट, सस्ते में लाएं घर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments