Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश16 फरवरी को होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव: 8 और 9...

16 फरवरी को होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव: 8 और 9 जनवरी को होगा नामाकंन, 15 को जारी होगी अंतिम सूची – Kanpur News



बार एसोसिएशन चुनाव के लिए के लिए 16 फरवरी की प्रस्तावित तारीख तय की गई है। 8 और 9 जनवरी को दावेदार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए मंगलवार शाम चार बजे तक का अंतिम मौका दिया गया है। एल्डर्स कमेटी की बैठक में यह निर्ण

.

एक जनवरी को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक एक जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 2 और 3 जनवरी को आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 8 व 9 जनवरी को नामांकन, 12 को नामांकन पत्रों की जांच, 13 को नाम वापसी और 15 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

पुलिस-प्रशासन की सहमति का इंतजार

यूपी बार काउंसिल चुनाव, हाईकोर्ट के निर्देश, मतदान के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज की उपलब्धता व पुलिस-प्रशासन की उपलब्धता पर चर्चा के बाद फिलहाल मतदान के लिए 16 फरवरी की प्रस्तावित तारीख तय की गई है। हालांकि कॉलेज व पुलिस-प्रशासन से बैठक व उनकी सहमति मिलने के बाद ही मतदान की फाइनल तारीख घोषित की जाएगी। एल्डर्स कमेटी की बैठक में हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, सतीश कुलश्रेष्ठ, शिवशरण मिश्रा मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments