Last Updated:
Biggest Hit Film Of 2017: साल 2017 में दो हीरो और एक हीरोइन वाली फिल्म रिलीज हुई थी. सिर्फ 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के साथ 14 अवॉर्ड झटक लिए थे.

नई दिल्ली. कुछ फिल्मों की कहानियां दिलों को छू जाती हैं. बॉलीवुड में अब तक ऐसी अनगिनत मूवीज बन चुकी हैं. 8 साल पहले एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिलीज हुई, जिसकी कहानी कुछ हटकर थी. दर्शकों को मूवी पसंद आई और फिर बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मच गया था. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘बरेली की बर्फी’.

साल 2017 में रिलीज हुई ‘बरेली की बर्फी’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सैनन लीड किरदारों में नजर आए थे. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा, स्वाति सेमवाल और रोहित चौधरी भी फिल्म का हिस्सा थे. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आजाद ख्याल, बिंदास और आधुनिक लड़की है. वह सिगरेट पीती है, ब्रेक डांस करती है और अंग्रेजी फिल्में देखना पसंद करती है. लेकिन इस तरह की आदतें उसकी शादी में अड़चनें आती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

एक दिन बिट्टी रेलवे स्टेशन पर ‘बरेली की बर्फी’ नामक उपन्यास खरीदती है. इस किताब की नायिका उसे अपनी तरह लगती है, जिससे वह प्रभावित होकर लेखक प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) से मिलने की ठान लेती है. वह किताब के प्रकाशक चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) से संपर्क करती है. (फोटो साभार: IMDb)

चिराग वास्तव में उस किताब का लेखक है, लेकिन उसने प्रीतम के नाम से अपनी छापी थी. बिट्टी से मिलने के बाद उसे प्यार हो जाता है लेकिन बिट्टी को सच नहीं बता पाता कि उसने ही किताब लिखी है. (फोटो साभार: IMDb)

इसके बाद चिराग, प्रीतम से बिट्टी को मिलवाता है और उसे बिट्टी का दिल तोड़ने के लिए कहता है, ताकि वह खुद बिट्टी के करीब आ सके. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब प्रीतम बिट्टी के लिए चिराग को चुनौती देता है. (फोटो साभार: IMDb)

‘बरेली की बर्फी’ की कहानी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. दो हीरो और एक हीरोइन वाली यह मूवी खूब पसंद की गई. यही वजह है कि ‘बरेली की बर्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर लागत से ज्यादा कमाई की और हिट साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बरेली की बर्फी’ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. इसने दुनियाभर में 58.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. आईएमडीबी की मानें तो मूवी ने 14 अवॉर्ड जीते थे. ‘बरेली की बर्फी’ रेटिंग 7.5 है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

