Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तान23 जनवरी से गिरदावर सर्किलों पर लगेंगे ग्राम उत्थान कैंप: ग्रामीणों...

23 जनवरी से गिरदावर सर्किलों पर लगेंगे ग्राम उत्थान कैंप: ग्रामीणों को मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ, 22 जनवरी को होंगी ग्राम सभाए – Dausa News




‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) -2026’ में प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने के लिए जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविर लगेंगे। दो चरणों में लगेंगे कैंप अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि शिविर दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को प्रथम चरण की शुरूआत होगी, जिसमें 24, 25 व 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन होगा। 10 दिनों तक जिलेभर के गिरदावर सर्किलों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों से पहले 22 जनवरी को ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम उत्थान शिविरों में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रथम चरण में यहां लगेंगे कैंप एडीएम ने बताया कि पहले दिन 23 जनवरी को जसोता (दौसा), पीचूपाडा खुर्द (बांदीकुई), बडियाल खुर्द (बसवा), बहरावण्डा एवं मीना सीमला (सिकराय), महवा, मण्डावर, लालसोट, नांगल राजावतान, कल्लावास (रामगढ़ पचवारा), हिंगोटिया (लवाण) एवं सैंथल गिरदावर मुख्यालय पर कैंप लगेंगे। इसी प्रकार 24 जनवरी को नांगल बैरसी, आभानेरी, सिकन्दरा, गीजगढ, रसीदपुर, निर्झरना, राहूवास, पापडदा एवं बापी तथा 25 जनवरी को भाण्डारेज, गुढलिया, टोरडा, समलेटी, डिडवाना, छारेडा एवं डूंगरपुर गिरदावर मुख्यालय पर कैंप लगेंगे। 12 विभागों की योजनाओं का मिलेगा लाभ इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित 12 विभाग भाग लेंगे। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को शिविरों का नोडल विभाग बनाया गया है, जो सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए इन शिविरों के माध्यम से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments