Monday, April 13, 2026
Homeबॉलीवुड34 साल पहले आई वो फिल्म, देह व्यापार में फंसी युवती की...

34 साल पहले आई वो फिल्म, देह व्यापार में फंसी युवती की प्रेम कहानी, मूवी ने की छप्परफाड़ कमाई


Last Updated:

Bollywood Transgender villain : बॉलीवुड में विलेन के किरदार दर्शकों को हमेशा से लुभाते रहे हैं. फिर चाहे वह शोले फिल्म का गब्बर सिंह हो या फिर मिस्टर इंडिया का मोगैबों. विलेन के इन किरदारों ने भीड़ को सिनेमाघरों…और पढ़ें

जब साड़ी में पर्दे पर आया विलेन, दंग रह गए दर्शक, मूवी ने की छप्परफाड़ कमाई1991 में आई ‘सड़क’ मूवी आज भी फैंस के दिलों में बसी है..
मुंबई. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क मूवी 1991 में रुपहले पर्दे पर आई थी. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में संजय दत्त ने एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई थी जिसे जो देह व्यापार करने वाली लड़की पूजा से प्यार हो जाता है. नदीम-श्रवण ने फिल्म म्यूजिक दिया था. ‘तुम्हे अपना बनाने की कसम खाई है’, ‘हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते’ और ‘जब-जब प्यार पर पहरा हुआ है’ जैसे गाने सुपरहिट हुए थे. फिल्म में कुल 12 गाने रखे गए थे. कहानी रॉबिन भट्ट ने लिखी थी. मुकेश भट्ट ने मूवी को प्रोड्यूस किया था.

संजय दत्त और पूजा भट्ट की यह पहली फिल्म थी. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. पूजा भट्ट उस समय सिर्फ 18 साल की थीं . यह उनकी डेब्यू फिल्म थी. फिल्म में कुछ बोल्ड सीन पर कंट्रोवर्सी भी हुई थी. खासकर ‘महारानी’ के किरदार को लेकर कुछ आपत्ति जताई गई थी. इसने फिल्म को लेकर लोगों में और दिलचस्पी पैदा हुई थी.

वो कल्ट फिल्म, जिसमें दिखी सास-दामाद की जोड़ी, A नाम के 4 सुपरस्टार्स, हीरो को मिला बेस्ट विलेन का अवॉर्ड

पूजा भट्ट ने का किरदार काफी बोल्ड और चैलेंजिंग था. एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा था, ’19 साल की उम्र में इस तरह का रोल करना उनके लिए बड़ा अनुभव था.’ पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट के डायरेक्शन की तारीफ कई बार की है. ‘सड़क’ फिल्म 1978 में आई हॉलीवुड मूवी ‘टैक्सी ड्राइवर’ से इंस्पायर्ड थी. हालांकि महेश भट्ट ने भारतीय दर्शकों के हिसाब से कहानी में बदलाव किया. पूजा ने कहा कि था उनके पिता ने इस फिल्म में इमोशन्स और ड्रामे को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि ये दर्शकों के दिलों को छू गई.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

जब साड़ी में पर्दे पर आया विलेन, दंग रह गए दर्शक, मूवी ने की छप्परफाड़ कमाई



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments