Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहार4 दिन पहले किडनैप किशोरी को किया बरामद: शौच के लिए...

4 दिन पहले किडनैप किशोरी को किया बरामद: शौच के लिए घर से निकली थी, मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया दोनों आरोपी – Sheikhpura News



शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र से चार दिन पहले अगवा की गई किशोरी(15) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो किशोर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किशोरी को किसी अज्ञात स्थान ले जाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले

.

किशोरी की मां ने अरियरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अरियरी थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गुप्त सूचना और आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर शेखपुरा शहर के पटेल चौक पर दबिश दी, जहां दोनों आरोपी किशोरी के साथ बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments