Wednesday, May 27, 2026
Homeफूड40 रुपये में भरपेट खाना, ऋषिकेश के इस फूट स्टॉल पर रोजाना...

40 रुपये में भरपेट खाना, ऋषिकेश के इस फूट स्टॉल पर रोजाना उमड़ती है भीड़, स्वाद ऐसा लाजवाब की हर कोई दीवाना!


Last Updated:

Rishikesh Famous Street Food: ऋषिकेश के गौरा देवी चौक पर 18 साल से अन्नपूर्णा पंडित जी के छोले चावल स्टॉल लोकप्रिय है. लक्की वर्मा द्वारा संचालित इस स्टॉल पर घरेलू मसालों से बने छोले चावल और राजमा परोसे जाते है…और पढ़ें

ऋषिकेश: योग नगरी ऋषिकेश अपने आध्यात्मिक और पर्यटन महत्व के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. यहां घाट, आश्रम, मंदिर और एडवेंचर गतिविधियों के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन का भी खास अनुभव मिलता है. हर गली और हर चौक पर आपको खाने-पीने के कई विकल्प मिल जाते हैं, लेकिन कुछ स्टॉल ऐसे होते हैं जो अपनी खासियत और स्वाद के कारण लोगों के दिलों में अलग जगह बना लेते हैं. ऐसा ही एक नाम है “अन्नपूर्णा पंडित जी के छोले चावल”, जो पिछले 18 सालों से ऋषिकेश के गौरा देवी चौक पर अपनी पहचान बनाए हुए है.

पंडित जी के फेमस छोले चावल
इस स्टॉल की खासियत केवल छोले चावल ही नहीं, बल्कि यहां का स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों के प्रति मालिक का अपनापन भी है. लोकल 18 के साथ बातचीत में इस स्टॉल को चलाने वाले लक्की वर्मा ने बताया कि उन्हें यहां छोले चावल बेचते हुए 20 साल हो चुके हैं. इतने लंबे समय तक भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है और यही इस जगह की सबसे बड़ी उपलब्धि है. यहां आने वाला हर ग्राहक एक बार खाने के बाद स्वाद भूल नहीं पाता और बार-बार लौटकर आता है.

खास मसाले और स्वाद
अन्नपूर्णा पंडित जी के छोले चावल की सबसे बड़ी खासियत है घरेलू मसालों का प्रयोग. लक्की वर्मा अपने छोले बनाने में घर पर तैयार किए गए ताजे मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे छोले का स्वाद बेहद अलग और लाजवाब बन जाता है. यहां छोले चावल के साथ-साथ राजमा भी परोसे जाते हैं, जो इस डिश को और भी खास बना देते हैं. ऊपर से हरी चटनी, ताजा मक्खन, पनीर और नींबू का तड़का प्लेट को न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि यादगार बना देता है.
यह भी पढ़ें: Detox Water भूल जाइए! आयुर्वेद का ये घरेलू उपाय बिना साइड इफेक्ट्स, निकाल देगी शरीर की सारी गंदगी

साफ-सुथरा और ताजा भोजन
इस स्टॉल पर आने वाले ग्राहकों को साफ-सुथरा और ताजा भोजन मिलता है. लक्की वर्मा का कहना है कि वे हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग करते हैं और हर दिन ताजे छोले व चावल बनाकर परोसते हैं. यही वजह है कि यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है और ग्राहक सुबह से ही छोले चावल का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं.

समय और कीमतें
समय की बात करें तो यह स्टॉल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है. यानी नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक यहां छोले चावल उपलब्ध रहते हैं. कीमत भी बेहद किफायती है. यहां सिर्फ 30 रुपये में हाफ प्लेट और 40 रुपये में फुल प्लेट छोले चावल मिल जाते हैं. इतनी सस्ती कीमत में इतना स्वादिष्ट और भरपेट खाना मिलना ग्राहकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. यही कारण है कि यह स्टॉल छात्र, स्थानीय लोग और पर्यटक—सभी का पसंदीदा ठिकाना बन गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

40 रुपये में भरपेट खाना, ऋषिकेश के इस फूट स्टॉल पर रोजाना उमड़ती है भीड़



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments