Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश404 - Page not found - Dainik Bhaskar

404 – Page not found – Dainik Bhaskar




नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश में मौसम रही। लखनऊ, अयोध्या और काशी समेत 15 शहरों में बारिश का दौर जारी है। कई जगह फसलों को नुकसान हुआ। दूसरी खबर विवादित बयान पर महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी के यूटर्न को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें…
1. लखनऊ-अयोध्या समेत 15 शहरों में जोरदार बारिश
यूपी में तूफान मोन्था का असर दिखा। लखनऊ, अयोध्या समेत 15 शहरों बारिश का दौर जारी रहा। सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। बेमौसम बारिश से खेतों में पड़ी धान और आलू की फसल पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा। तेज हवा की वजह से कटने को तैयार फसलें गिर गई हैं। हालांकि, गेहूं की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए ये मौसम सही है। पूरी खबर पढ़िए 2. दाऊद इब्राहिम पर बयान से महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी का यूटर्न
एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने गोरखपुर में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा, “उसने कोई बम ब्लास्ट नहीं किया, वह आतंकी नहीं है।” हालांकि, पूरे मामले पर बवाल होने के बाद ममता ने अपने बयान से किनारा कर लिया है और सफाई दी। कहा- मैं विक्की गोस्वामी की बात कर रही थी। पूरी खबर पढ़िए 3. लखनऊ में दरोगा के 2 लाख रिश्वत लेने का VIDEO
लखनऊ में दरोगा धनंजय सिंह को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है। रिश्वत गैंगरेप केस से नाम हटाने के एवज में ली जा रही थी। पूरा वाकया बुधवार रात का है। इसका एक्सक्लूसिव वीडियो भास्कर रिपोर्टर को मिला है। घूस लेते वक्त दरोगा के चेहरे में मंद-मंद मुस्कान दिख रही है। वीडियो में 2 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर बात हो रही है। पूरी खबर पढ़िए 4. गाजीपुर में अखिलेश बोले- बिहार चुनाव में नीतीश दिखावटी दूल्हे
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव को लेकर कहा- तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। सपा उनके साथ है। नीतीश कुमार तो सिर्फ दिखावटी दूल्हे हैं। चाचा शिवपाल यादव का बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों में नाम काटने पर कहा कि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। उनके लिए अलग से हेलिकॉप्टर का इंतजाम कहां से करते। चंदा तो आप लोग दे नहीं रहे। पूरी खबर पढ़िए 5. कानपुर में मां ने प्रेमी से कराई बेटे की हत्या
कानपुर देहात में मां ने गैंगस्टर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करा दी। फिर एक्सीडेंट दिखाने के लिए लाश को हाईवे पर फेंक दिया। मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि 40 लाख रुपए की बीमा की रकम के लिए मां ने बेटे की हत्या करा दी। बेटा अपनी मां के अफेयर से खुश नहीं था, यह भी उसकी हत्या का कारण बना। पूरी खबर पढ़िए अब 8 अहम खबरें… 6. देश का पहला रॉकेट कंपटीशन जीतने के बाद रोई छात्रा
यूपी के कुशीनगर में देश की पहली रॉकेट्री और कैनसेट प्रतियोगिता के आखिरी दिन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘यह जो प्रतियोगिता हो रही है, यही देश का भविष्य है। पूरे देशभर के बच्चे यहां आए हैं। अपना रॉकेट और सैटेलाइट बनाकर लॉन्च किया। ये बच्चे अपने आप रास्ता ढूंढ़कर वहां पहुंच जाएंगे, जहां जाना चाहते हैं।’ पूरी खबर पढ़िए 7. रिश्वतखोर अधिकारी को कुर्सी से उठा ले गई विजिलेंस
प्रतापगढ़ में मत्स्य पालन विकास अभिकरण अधिकारी विकास कुमार को 14 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज से आई विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोचा। रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद टीम ने उन्हें साथ चलने को कहा। अधिकारी ने आनाकानी की तो टीम के सदस्यों ने उन्हें कुर्सी से टांगकर उठाया और घसीटते हुए बाहर ले गए। पूरी खबर पढ़िए 8. लव-मैरिज की पहली सालगिरह से पहले पत्नी की हत्या की
बरेली में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति अनिल ने गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया- पत्नी मुझ पर बहुत शक करती थी। वह कहती थी कि तुम्हारा किसी से अफेयर चल रहा है, जिससे आए दिन घर में हंगामा होता रहता था। इसी वजह से मैंने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हसिए से गला रेतकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़िए 9. जयंत बोले- अखिलेश ने खूब कर्ज लिया, पैसे डायवर्ट किए
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर करप्शन का आरोप लगाया। बस्ती की एक प्राइवेट चीनी मिल दिवालिया होने को लेकर कहा कि उस समय अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। उन्होंने खूब कर्ज लिया और पैसे डायवर्ट किए। यूपी में गन्ने की एमएसपी बढ़ाने के फैसले पर जयंत ने सीएम योगी की तारीफ की। पूरी खबर पढ़िए 10. अयोध्या में बारिश के बीच 14 कोसी परिक्रमा
अयोध्या में 42 किमी लंबी 14 कोसी परिक्रमा चल रही है। प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार तड़के से करीब 10 लाख श्रद्धालु सरयू स्नान करने के बाद परिक्रमा कर रहे हैं। यहां जोरदार बारिश हो रही है। रास्ते में कहीं जलभराव है तो कहीं कीचड़ हो गया है। इसके बावजूद श्रद्धालु रुक नहीं रहे। पॉलीथिन, बोरी और तिरपाल ओढ़कर “जय श्रीराम” के जयकारों के बीच नंगे पांव आगे बढ़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए 11. भाई ने बहन का गला घोंटा, हाथ-पैर तोड़े; लाश बोरे में भरकर फेंकी
गोरखपुर में भाई ने बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले अपनी बहन को गला घोंटकर मार डाला और फिर लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। मामला पैसों के विवाद का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए 12. गोंडा में वकीलों की करनैलगंज SDM से बहस
गोंडा के करनैलगंज की SDM नेहा मिश्रा ने वकीलों को जमकर हड़काया। उंगली दिखाते हुए कहा- हर चीज की एक सीमा होती है। अगर कोई अपनी हदें पार करेगा तो स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेरे सामने आप लोगों की रणनीति नहीं चलेगी। तहसील को अड्डा बना रखा है। यह तमाशा आगे चलने वाला नहीं है। यह नाटक अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी खबर पढ़िए 13. जंगम जोगिया ने प्रेमानंद महाराज को शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से भजन गायक जंगम जोगिया ने मुलाकात की। जंगम जोगिया हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। वह अपने ग्रुप के साथ केलि कुंज आश्रम पहुंचे। अपने पहनावे और गायकी के कारण अलग पहचान रखने वाले जंगम जोगिया और उनके ग्रुप का का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। वह यहां करीब 10 मिनट रुके। पूरी खबर पढ़िए खबर जो हटकर है… 14. सहारनपुर में जंजीरों में लिपटा युवक पहुंचा इमरान मसूद के घर
सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को सोशल वर्कर विजय हिंदुस्तानी ने चेतावनी दी है। खुद को हथकड़ियों और जंजीरों ने जकड़े हुए विजय ने कहा- अगर पुलिस-प्रशासन सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं करता तो वे अपने साथियों के साथ सांसद के घर के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने मांग की कि इमरान मसूद को फांसी दी जाए। पूरी खबर पढ़िए कल का इवेंट 15. भाजपा पूरे प्रदेश में एकता पदयात्रा निकालेगी
भाजपा सरकार कल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में एकता पदयात्रा निकालेगी। लखनऊ में अटल कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई पदाधिकारी शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments