Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यबिहार5 लाख के लिए पत्नी की हत्या का आरोप: पति को...

5 लाख के लिए पत्नी की हत्या का आरोप: पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, ससुराल के लोग घर से भागे; 6 लोगों पर केस दर्ज – Patna News


मोकामा थाना क्षेत्र के मोदन गाछी मोहल्ला में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक अन्नु कुमारी (23) का शव फंदे से लटका मिला। उसने 8 महीने पहले रौशन यादव से प्रेम विवाह किया था।

.

पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस ने मृतक महिला के पति रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां माला देवी ने बताया कि ससुराल वाले शादी के बाद से पांच लाख दहेज की मांग कर रहे थे। साथ ही गोदरेज, पलंग और अन्य सामानों की भी मांग कर रहे थे।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मोकामा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटना से FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments