राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर गैपसागर झील की पाल पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डूंगरपुर में राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन और नगर परिषद ने गैपसागर झील की पाल पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के लगभग 500 स्कूली बच्चों ने भा
.
गैपसागर झील की पाल पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति अमृतलाल कलासुआ ने बताया कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराना है।
प्रतियोगिता में शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। इन बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से रंगोली और चित्रों के रूप में प्रदर्शित किया।
सभापति कलासुआ ने यह भी बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन किया जाएगा। इन विजेता बच्चों को नगर परिषद द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

