Monday, June 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश500 CCTV खंगालकर बाइक लूट गैंग का खुलासा: देवास में ,...

500 CCTV खंगालकर बाइक लूट गैंग का खुलासा: देवास में , 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के बाद पार्ट्स निकालकर कबाड़ी को बेचे थे – Dewas News




देवास में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत बाइक लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो नाबालिगों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई बाइक के विभिन्न पार्ट्स, चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 की रात मांगलिया निवासी अनिल प्रजापति क्षिप्रा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने पीछे से अनिल की गर्दन पकड़ ली, जबकि दूसरे ने बियर की कांच की बोतल से उनके सिर और जांघ पर वार किया। इसके बाद आरोपी बाइक की चाबी छीनकर उन्हें नाली की ओर धकेलते हुए मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर 7 जून को आरोपी आकाश पटेल उर्फ अप्पु खोटा और दो नाबालिगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आकाश पटेल और नाबालिगों ने बताया कि लूटी गई बाइक शहजाद कुरैशी को बेच दी गई थी। पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार किया। उसने स्वीकार किया कि बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ी विनोद योगी और सद्दाम गौरी को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने विनोद योगी और सद्दाम गौरी को भी गिरफ्तार कर बाइक के विभिन्न पार्ट्स बरामद किए। एक और चोरी की बाइक बरामद जांच में सामने आया कि आरोपियों ने क्षिप्रा थाना क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। पुलिस ने वह बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने नागदा पहाड़ी क्षेत्र में केबल चोरी की कई वारदातों में शामिल होना भी स्वीकार किया है। पुलिस इन मामलों में पूछताछ कर रही है और चोरी का अन्य सामान बरामद करने का प्रयास जारी है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में प्रआर अजय बैस, शैलेन्द्र राणा, आरक्षक अजय जाट, राबी यादव, अर्पित जायसवाल, सैनिक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी एवं तेजसिंह मण्डलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन त्रिनेत्रम की बड़ी सफलता बताया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments