Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यराजस्तान6 माह से फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर पकड़ा: एक आरोपी पहले गिरफ्तार,...

6 माह से फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर पकड़ा: एक आरोपी पहले गिरफ्तार, पनवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई – jhalawar News



झालावाड़ की पनवाड़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

झालावाड़ के पनवाड़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेन्द्र (22) दांगीपुरा थाना क्षेत्र के मोग्या बे का निवासी है। पुलिस ने उसे 31 मई की रात गिरफ्तार किया।

.

पनवाड़ निवासी महेंद्र सिंह ने 6 माह पहले दो आरोपियों के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली थी।

एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर पनवाड़ थानाधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में एएसआई नईम खान, हेड कॉन्स्टेबल पवन सिंह, मुकेश गोदारा और हंसराज शामिल थे। इस टीम ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments