Monday, November 23, 2026
Homeराज्यराजस्तान8वीं पास किसान ने शलजम-मूली का जींस मिलाया: गुलाबी मूली की...

8वीं पास किसान ने शलजम-मूली का जींस मिलाया: गुलाबी मूली की नई किस्म बन गई, नवाचारों के लिए मिल चुका राष्ट्रपति पुरस्कार – Jaipur News




जोधपुर जिले के मथानिया क्षेत्र के किसान मदनलाल देवड़ा 8वीं पास हैं। उनके नवाचार कृषि वैज्ञानिकों की तरह हैं। इन्होंने अपने खेत में पहले गाजर की दुर्गा-4 किस्म ईजाद की। फिर गुलाबी गाजर की किस्म तैयार की, अब गुलाबी मूलियां भी अपने खेत में उगा रहे हैं। ऐसे नवाचारों के लिए वर्ष 2017 में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। वे अब बेर, गुंदा व बाजरा की उन्नत किस्में तैयार करने में लगे हैं। गुलाबी मूली की किस्म ‘केसर’ तैयार की, 5 साल तक किया प्रयोग गुलाबी मूली व शलजम दूर से देखने पर तो शकरकंद और गाजर की तरह दिखते हैं। नजदीक से देखने पर ही पता चल पाता है कि ये गुलाबी मूली या शलजम हैं। देवड़ा ने गुलाबी रंग के शलजम और सफेद मूली के जींस मिलाकर गुलाबी मूली की किस्म ‘केसर’ ईजाद की। वे वर्ष 2018 से इस पर प्रयोग कर रहे थे और 2023 में जाकर सफलता मिली। शुरुआत में चार-पांच गुलाबी रंग की मूलियां हुईं। आत्मविश्वास बढ़ा, तो अगले सीजन में गुलाबी मूली के 3500 पौधे पनपाए। अब हर साल गुलाबी मूली तैयार होने लगी है। शुरुआत में ही 50 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकी थी, जबकि सफेद मूली के भाव 10 से 20 रुपए प्रति किलो तक मिलते हैं। इसके लिए शलजम और मूली के जींस मिलाकर बीज तैयार किया। सफेद मूली तीखी होती है, जबकि गुलाबी का स्वाद तीखा-मीठा है। इसे गाजर-ककड़ी की तरह चाव से खा सकते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज पार्टियों में मांग, चार गुना हुई आय देवड़ा ने बताया – सफेद मूली के चार-पांच पीस नहीं खा सकते, वहीं बच्चे भी गुलाबी मूली गाजर की तरह पूरी खा लेते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पार्टियों में इस गुलाबी मूली की खासी मांग होने लगी। जयपुर, दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद और सूरत तक से डिमांड आ रही है। उनकी आय चार गुना होने लगी। देवड़ा ने बताया कि वे चालीस-पचास बीघा में खेती कर रहे हैं, जिसमें से 4 बीघा में गुलाबी मूली है। देसी गाजर व गाजर बीज के साथ गेहूं व प्याज भी पैदा कर रहे हैं। देसी खाद से आधी रह गई खेती की लागत खाद के लिए बकरी की मिंगणी, वर्मी कम्पोस्ट के साथ गोमूत्र और नीम की पत्तियों को सड़ाकर देसी खाद तैयार करके डाल रहे हैं। इससे उनकी खेती की लागत आधी रह गई है। खर्चा निकालकर 15 से 20 लाख रुपए की आमदनी हो जाती है। इस बार 35 रुपए किलो के भाव चल रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments