Last Updated:
Jamshedpur Chakuliya Village Snacks: केवल 20 रुपये में चूड़ा, आलू-मटर की घुघनी, एक आलू चाप, सलाद और चाय. क्या हुआ यकीन नहीं हो रहा? आ जाइये जमशेदपुर के इस गांव में. जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ पर यहां के नाश्ते से आ…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- चाकुलिया गांव में 20 रुपये में भरपेट नाश्ता मिलता है.
- प्रह्लाद जी की दुकान में सस्ता और स्वादिष्ट नाश्ता मिलता है.
- गांव की सादगी और शुद्धता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.
20 रुपये में भरपेट नाश्ता
ऐसी ही एक दुकान है प्रह्लाद जी की, जो पिछले 50 सालों से गांव वालों को स्वाद और शुद्धता का स्वाद चखा रहे हैं. उनकी दुकान में आज भी ₹15 में मुड़ी (चूड़ा), आलू-मटर की घुघनी, एक आलू चाप और सलाद मिलता है, और ऊपर से कुल्हड़ में गर्मागर्म ₹5 की चाय – यानी सिर्फ ₹20 में भरपेट नाश्ता!
नाश्ता कर रहे स्थानीय निवासी मोहित जी कहते हैं, “यहां सबकुछ खुली आंखों के सामने बनता है, न कोई मिलावट, न कोई दिखावा. गांव की सादगी और शुद्धता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.” वहीं जमशेदपुर जैसे शहरों में चाय-नाश्ते पर ₹50 तो आम बात है, पर गांव की बात ही कुछ और है. यहां न सिर्फ जेब हल्की रहती है, बल्कि आत्मा को भी संतोष मिलता है.
सादा रहन-सहन, शुद्ध खाना
इसलिए कहा जा सकता है कि गांवों का रहन-सहन भले ही साधारण हो, लेकिन खाने-पीने की बात करें तो शुद्धता, स्वाद और सादगी में ये शहरों को भी पीछे छोड़ देते हैं. चाकुलिया इसका एक बढ़िया उदाहरण है. शायद यही वजह कि स्वाद के दीवाने बरबस की इस गांव में खिंचे चले आते हैं और प्योर स्नैक्स का दिल खोलकर मजा लेते हैं.

