Saturday, August 1, 2026
Homeएजुकेशनभारतीय सेना में एक अग्निवीर को पहले साल हर माह कितनी सैलरी...

भारतीय सेना में एक अग्निवीर को पहले साल हर माह कितनी सैलरी मिलती है?


Image Source : OFFICIAL WEBSITE- JOININDIANARMY.NIC.IN
प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी चाहे फोर्स की हो या फिर कोई दूसरी, सैलरी को लेकर उम्मीदवारों के मन प्रश्न रहता ही है। ऐसे ही भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के मन ये सवाल होगा ही कि इंडियन आर्मी में एक अग्निवीर को पहले हर माह कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस प्रश्न के उत्तर को जानेंगे और साथ ही कंप्लीट चार वर्षों का सैलरी स्ट्रक्चर से भी भिज्ञ होंगे। 

भारतीय सेना में अग्निवीर का सैलरी स्ट्रक्चर 

नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए इच्छुक भारतीय सेना में अग्निवीर के सैलरी स्ट्रक्चर को समझ सकते हैं। 

  • पहले वर्ष में अग्निवीर को 30000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें 21000 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है। 
  • दूसरे वर्ष में अग्निवीर को 33000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें 23100 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है। 
  • तीसरे वर्ष में अग्निवीर को 36500 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें कैंडिडेट्स को 25550 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।
  • चौथे वर्ष में अग्निवीर को 40000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें कैंडिडेट्स को 28000 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।

भारतीय सेना में एक अग्निवीर बनने के लिए कितनी होनी चाहिए आयु?

भारतीय सेना में एक अग्निवीर बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को न्यूनतम एज 17.5 वर्ष और मेक्सिमम एज 21 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवारों की आयु  17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

भर्ती के संबंध में नवीनतम अपडेट और ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी नजर आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments