Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग: गिरिराज सिंह...

बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग: गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी को संविधान का ज्ञान नहीं, सिर्फ झूठ बोलते हैं – Begusarai News



बिहार सरकार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के आठ प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ की स्थिति है। 3 अगस्त को गंगा का पानी बछवाड़ा में प्रवेश कर गया था। तब से अब तक आठ प्रखंड पूरी तरह से

.

सीएम और डिप्टी सीएम से अपील करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के इन आठ प्रखंडों को तत्काल बाढ़ क्षेत्र घोषित करना चाहिए। जनता में आक्रोश है। यह आक्रोश और बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदा से जनता जूझ रही है।

डूबकर मर जाना चाहिए

चुनाव आयोग पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान का ज्ञान नहीं है। एक पागल की तरह व्यवहार करते हैं। अगर हिम्मत है तो राहुल गांधी सीधा-सीधा बोल दें कि हमको बांग्लादेशी घुसपैठियों का वोट चाहिए। चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, कहीं से भी ठीक नहीं है। अगर इतनी हिम्मत है तो बिहार कांग्रेस की ओर से यह क्यों नहीं कहा जा रहा है कि जिन लोगों को जीवित होते हुए भी मृत घोषित कर दिया गया, उनका नाम सूची से क्यों निकाला गया।

राहुल गांधी सिर्फ झूठ बोलते हैं। सोचते हैं कि झूठ सच हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। क्या हम लोगों का वोट नहीं कटता है। जो डबल नाम थे, उनका नाम कटा। मेरा नाम दो जगह था तो एक जगह से कट गया है। राहुल गांधी में हिम्मत है तो बिहार के दौरे से पहले सबूत सौंपें कि फलाना नंबर का व्यक्ति जीवित है, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया है। राहुल गांधी की बिहार यात्रा कांग्रेस के मरने की यात्रा होगी।

डूबकर मर जाना चाहिए

ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को देश की सेना पर भरोसा नहीं है। सेना के जनरल और बड़े अधिकारी बोल चुके हैं, लेकिन कांग्रेस को उन पर विश्वास नहीं है। उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा है। ऐसी देश विरोधी सोच रखने वाली पार्टी को डूबकर मर जाना चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments