दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में उद्भेदन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
.
घटना 9 अगस्त को दिलाबरपुर गली में हुई, जब मधुबनी जिले के गोकुल भारती निवासी बिंदेश्वर भारती से अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। मामले में बिंदेश्वर भारती के आवेदन पर बहादुरपुर थाना कांड संख्या 387/25, धारा 329(6) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस गिरफ्त में 3 अपराधी।
तीनों का आपराधिक इतिहास
थानाध्यक्ष बहादुरपुर के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में दिलाबरपुर निवासी सुगंध पासवान (पिता जितेंद्र पासवान), महादेव मल्लिक (पिता कैलाश मल्लिक) और कृष्ण कुमार दास (पिता स्व. रामरीत दास) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सुगंध पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दरभंगा और मधुबनी जिला के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। बहादुरपुर थाना में कांड संख्या 224/25, नगर थाना में कांड संख्या 242/17, केवटी थाना में कांड संख्या 336/23 और मधुबनी जिला के सहार घाट थाना में कांड संख्या 103/23 दर्ज है।

अपराधियों के पास से बरामद पिस्टल।
तीनों से पूछताछ की जा रही है
घटना में प्रयुक्त पिस्टल – 1,जिंदा कारतूस – 4, लूटा हुआ मोबाइल फोन – 1,अन्य मोबाइल फोन – 4 सहित लूटा गया सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

