आगरा कैंट बोर्ड छावनी क्षेत्र में 1 से 15 अगस्त तक तीन चरण में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। दो चरणों में साइकिल रैली और हर घर तिरंगा सेल्फी कार्यक्रम आयोजित किए गए है। तीसरे चरण में 15 अगस्त को कैंटोनमेंट कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। जिस
.
कैंटोनमेंट बोर्ड के द्वारा किया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव
कैंटोनमेंट कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने कहा- कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। जिसमें बोर्ड हर-धर तिरंगा पहुंचा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को तिरंगे के बारे में बता रहे है,लोगों को जागरूक कर रहे है। कैंट में आने वाले सभी ऑफिस,फर्म और घरों की छत पर तिरंगा लगाने के लिए कहा जा रहा है। पहले चरण में कैंटोनमेंट के कर्मचारियों ने छावनी क्षेत्र में बैनर लगा कर और पोस्टर देकर लोगों को जागरूक किया है।

कैंट इंटर कॉलेज के बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
दूसरे चरण में छावनी क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों के साथ बाइक और साइकिल रैली निकाल रहे है। इसमें सभी स्कूल के छात्र-छात्रा भाग ले रहे है। इसके अलावा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में लोगों से सेल्फी कराई जा रही है। जिनके पास तिरंगा नहीं है। उन्हें कैंटोनमेंट की ओर तिरंगे दिए जा रहे है।
छावनी में आने वाले स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी स्कूलों में मिठाई वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त को लास्ट प्रोग्राम कैंटोनमेंट कार्यालय में किया जाएगा।

