Tuesday, April 14, 2026
HomeएजुकेशनIBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? जानें

IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? जानें


Image Source : PEXELS
प्रतीकात्मक फोटो

अगर आपने भी IBPS SO भर्ती के लिए आवेदन किया है और परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, वेतन को लेकर हर उम्मीदवार के मन प्रश्न रहता ही है कि कितनी सैलरी मिलेगी। ऐसे ही IBPS SO भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी,  ये सवाल भी आवेदकों और इच्छुक उम्मीदवारों के मन में होगी ही। अगर आप से जानकारी से अनजान हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस डिटेल से अवगत होंगे। 

सैलरी विवरण

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से उम्मीदवार सैलरी विवरण को समझ सकते हैं।





बेसिक (रुपये) 48480 2000    62480 2340   67160 2680   85920
7   2   7

पार्टिसिपेटिंग बैंक्स

  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • केनरा बैंक, 
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन बैंक
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूको बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

बता दें कि IBPS SO भर्ती के लिए प्रक्रिया 28 जुलाई तक चली थी। उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए जो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी उसमें कुल तीन सेक्शन होंगे। तीनों सेक्शन के लि 40-40 मिनट की अवधि मिलेगी। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज 50 प्रश्न होंगे जो कि 25 अंकों के होंगे। रीजनिंग एबिलिटी 50 प्रश्न होंगे जोकि 50 अंकों के होंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1007 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन पदों को भरा जाएगा उन्हें उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।

  • आईटी अधिकारी (स्केल I)
  • कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I)
  • राजभाषा अधिकारी (स्केल I)
  • विधि अधिकारी (स्केल I)
  • मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल I)
  • विपणन अधिकारी (स्केल I)

 नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments