मोहम्मद फ़िरोज़ खान | भदोही (संत रविदास नगर)2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भदोही में गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र अभोली में एक विशेष मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप समग्र शिक्षा अभियान और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से लगाया गया।
कैंप में कुल 63 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 32 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. चंद्रबली ने 3 अस्थि दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय और नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक परासर ने 29 मानसिक मंदित बच्चों के प्रमाण पत्र जारी किए।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति पांडेय ने श्रवण बाधित बच्चों को आगे की जांच के लिए रेफर किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा मौजूद रहे।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जेपी सिंह, रामसजीवन, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, विजय कुमार मौर्य, संदीप कुमार वर्मा, राणागोविंद और श्याम बहादुर यादव ने भी कैंप में अपना सहयोग प्रदान किया।

