पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलियाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बलिया कलेक्ट्रेट में सोमवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा।
छात्रों की प्रमुख मांगों में गर्ल्स कॉमन रूम की अलग व्यवस्था शामिल है। साथ ही पुस्तकालय में पुस्तकों की बेहतर व्यवस्था और उचित लैब की मांग की गई। छात्रों ने सभी संबद्ध अनुदानित महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की भी मांग रखी।
छात्रों का आरोप है कि जब वे अपनी मांगों को लेकर कुलपति से मिले, तो उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। छात्रों ने कहा कि कुलपति के व्यवहार से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थान के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के बयान की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।

