Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत: ट्रैक पार करने...

पटना में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत: ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा, जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई जान – Patna News


दानापुर रेल मंडल के खुसरूपुर स्टेशन पर एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से दनियांवा थाना क्षेत्र के कोहांवा निवासी सुमिरत सिंह (52) की जान चली गई। सुमित रेल लाइन पार कर रहे थे।

.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन खुसरूपुर स्टेशन पहुंचे। खुसरूपुर जीआरपी ने शव का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। शव के साथ कोहांवा के ब्रह्म मुखिया, पूर्व मुखिया शनिचरी देवी समेत कई ग्रामीण और परिवार के सदस्य बाढ़ पहुंचे।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

ट्रैक क्रॉस करने में बरते सावधानी

GRP प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई। कुछ घंटों बाद परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेल लाइन पार करते समय सावधानी बरतें। निर्धारित स्थानों से ही क्रॉसिंग करें। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक का अंतिम संस्कार बाढ़ में किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments