Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से दो युवकों की मौत: शाहजहांपुर...

हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से दो युवकों की मौत: शाहजहांपुर में नल से लोहा निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी – Kalan (Shahjahanpur) News


अशोक कुमार | कलान2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। नल से सरिया निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में गांव तिलौआ निवासी सत्यवीर (32) और बाराखुर्द के कमलदेव शामिल हैं।

घटना सुबह की है जब सत्यवीर अपने घर के नल से सरिया निकाल रहे थे। उन्होंने वहां से गुजर रहे कमलदेव से मदद मांगी। दोनों मिलकर काम कर रहे थे। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर उनका ध्यान नहीं था। सरिया लंबी होने के कारण वह बिजली की लाइन से छू गई। दोनों को करंट लग गया।

परिजन तुरंत घायलों को उसावां के डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सत्यवीर की पत्नी आरती और उनके दो बच्चे प्रियंका (8) और अंशुल (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। कमलदेव अविवाहित थे। इस हादसे से पूरे गांव में शोक छा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments