Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारखगड़िया में युवक को सांप ने डसा: प्राथमिक उपचार के बाद...

खगड़िया में युवक को सांप ने डसा: प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किया गया रेफर – Khagaria News



युवक को अस्पताल में किया गया भर्ती।

बिहार के खगड़िया जिले में सांप के काटने से एक किशोर की हालत गंभीर हो गई। परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव में सोमवार रात यह घटना हुई।

.

15 वर्षीय सुधांशु कुमार अपने घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। शुरू में उन्हें तेज दर्द महसूस हुआ। जब परिजनों को सांप काटने की जानकारी मिली, तो वे तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले गए।

माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार के अनुसार, गंगा में बाढ़ आने से पूरा पंचायत क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। इस कारण जहरीले सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में गांव के घरों तक पहुंच जाते हैं। ऐसी घटनाएं यहां अक्सर होती रहती हैं।

चिकित्सकों ने सुधांशु को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी स्थिति को देखते हुए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments