Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शिवहर में सेमिनार: मनोचिकित्सक ने छात्रों...

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शिवहर में सेमिनार: मनोचिकित्सक ने छात्रों को दी तनाव और डिप्रेशन से निपटने की सलाह – Sheohar News


शिवहर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मानसिक वेलनेस क्लब के नेतृत्व में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता में छात्रों ने क्रिएटिव पोस्टर्स

.

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि मनोचिकित्सक डॉ. माधुबाला और विशेष अतिथि नेट बैंक काउंसलर इन्दु कुमारी रहीं। प्रिंसिपल ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने छात्रों को समस्याएं साझा करने और उन्हें हल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में आए विशेषज्ञ।

डॉ. माधुबाला ने छात्रों को तनाव और डिप्रेशन से निपटने के तरीके बताए। प्रोफेसर सनत ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।

कार्यक्रम सैक कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर राजू कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। मानसिक वेलनेस क्लब की हेड सोनाली कुमारी, प्रिंस कुमार और रेड रिबन क्लब की हेड आकृति कुमारी तथा प्रेम कुमार ने कार्यक्रम के संचालन में योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन स्टूडेंट्स एक्टिविटी काउंसिल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments