Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपंडित छन्नूलाल मिश्र बाइपैप मशीन पर शिफ्ट: सेप्टीसीमिया बिमारी से है...

पंडित छन्नूलाल मिश्र बाइपैप मशीन पर शिफ्ट: सेप्टीसीमिया बिमारी से है ग्रस्त,BHU-ICU में चल‌‌ रहा इलाज – Varanasi News


प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिसिन विभाग की आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह इस समय नॉन-इनवेसिव वेंटिले

.

छोटी बेटी नम्रता कर रही देखभाल।

अब जानिए रिपोर्ट में क्या आया

डॉक्टरों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बताया कि पंडित जी को एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) है, जो फेफड़ों की गंभीर सूजन की स्थिति है। इसके अलावा उन्हें टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोआर्थराइटिस और बीपीएच (बढ़ा हुआ प्रोस्टेट) जैसी पुरानी बीमारियाँ भी हैं। पिछले सात महीनों से अस्वस्थ रहने के कारण उन्हें बेड सोर की समस्या हो गई, जिससे संक्रमण बढ़कर सेप्टीसीमिया में तब्दील हो गया।

BHU-VC ने किया था मुलाकात।

BHU-VC ने किया था मुलाकात।

निदेशक के नेतृत्व में टीम कर रही इलाज

बीएचयू के आईएमएस निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनके इलाज और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल उनके जीवनरक्षक पैरामीटर्स स्थिर हैं और दिल की ईसीजी व टू-डी ईको जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कोई संकेत नहीं मिले हैं। शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार के कारण उन्हें मिर्जापुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल से हार्ट अटैक की आशंका में बीएचयू रेफर किया गया था। उनकी पुत्री प्रो. नम्रता मिश्र उन्हें लेकर बीएचयू अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्हें तत्काल इमरजेंसी से मेडिसिन विभाग की आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

देखने पहुंच रहे नेता,मंत्री, शिष्य

डॉक्टर उन्हें बाइपैप मशीन सपोर्ट, एंटीबायोटिक थेरेपी, इंसुलिन और अन्य सहायक उपचार दे रहे हैं। पंडित जी की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सतर्क हो गया है। रविवार को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ अस्पताल पहुंचे और पंडित जी की बेटी डॉ. नम्रता मिश्र तथा डॉ. अजीत सहगल से मिलकर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पं. छन्नूलाल मिश्र न केवल काशी, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments