Sunday, April 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजीElon Musk के ट्वीट के बाद धड़ाधड़ कैंसिल हो रहे Netflix सब्सक्रिप्शन,...

Elon Musk के ट्वीट के बाद धड़ाधड़ कैंसिल हो रहे Netflix सब्सक्रिप्शन, जानें क्या है प


Image Source : INDIA TV
नेटफ्लिक्स पर ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को बढ़ावा देने का आरोप

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति इलॉन मस्क के एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स को लेकर पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है। दरअसल, मस्क ने अपनी एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने लोगों से उनके बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स को कैंसिल करने का आग्रह किया था। मस्क ने लिखा था, ”अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नेटफ्लिक्स कैंसिल करें।” मस्क के इस ट्वीट के बाद कई लोग नेटफ्लिक्स के प्लान को कैंसिल कर रहे हैं और उसका स्क्रीनशॉट लेकर एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। एक्स पर नेटफ्लिक्स प्लान को कैंसिल करने वाले कई स्क्रीनशॉट देखे जा रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को बढ़ावा देने का आरोप

मिंट की एक खबर के मुताबिक, इलॉन मस्क का ये ट्वीट एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आया था, जिसमें कहा गया था कि नेटफ्लिक्स अपनी कुछ पेशकशों के जरिए ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को बढ़ावा दे रहा है। बताते चलें कि मस्क ने पिछले कुछ सालों में ‘वोकिज्म’ के खिलाफ खुलकर अभियान चलाया है और जिसे वे ‘वोक माइंड वायरस’ कहते हैं, उसके प्रति अपना विरोध जताया है। मस्क ने 2022 में एक पोस्ट में कहा था, “वोक माइंड वायरस या तो हार गया है या फिर कुछ और मायने नहीं रखता।”

विकिपीडिया का ऑप्शन डेवलप कर रहे हैं मस्क

इलॉन मस्क द्वारा नेटफ्लिक्स को कैंसिल करने के आग्रह के बाद जहां एक तरफ लोग बड़ी संख्या में नेटफ्लिक्स का प्लान कैंसिल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ, कई लोग मस्क के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए और नए ट्वीट के जरिए नेटफ्लिक्स को कैंसिल करने के साथ ही वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को बॉयकॉट करने की भी अपील कर रहे हैं। वोक विचारधारा के विरोध के कारण ही इलॉन मस्क ने विकिपीडिया फाउंडेशन की भी सार्वजनिक रूप से कड़ी आलोचना की है और पक्षपाती बताया है। मस्क ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि xAI अपने ग्रोक एआई चैटबॉट द्वारा संचालित ‘Grokipedia’ डेवलप कर रहा है, जो विकिपीडिया का एक ऑप्शन होगा।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments